Breaking News
देहरादून में एसआईआर के बाद 39,92 मतदाता बढ़े, अंतिम सूची जारी

जिलाधिकारी ने निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा कर नोडल अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश

सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं

भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी

मुजफ्फरपुर में कारोबारी का अपहरण, 10 लाख की फिरौती मांगी; यूपी से छह घंटे में सकुशल बरामद

मुजफ्फरपुर। मिठनपुरा थाना क्षेत्र के मिसकाट गली से मुर्गी दाना कारोबारी चंदन कुमार के अपहरण का मामला सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। बदमाशों ने कारोबारी को अगवा करने के बाद उसके स्वजन से 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने तेजी से कार्रवाई शुरू की और तकनीकी जांच के आधार पर उत्तर प्रदेश में दबिश देकर कारोबारी को करीब छह घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया।

जानकारी के अनुसार, कार सवार बदमाशों ने कारोबारी को मिठनपुरा इलाके से अगवा किया था। इसके बाद उसे उत्तर प्रदेश ले जाया गया, जहां एक खंडहरनुमा मकान में बंधक बनाकर रखा गया। आरोपितों ने वीडियो कॉल के जरिए स्वजन को कारोबारी की पिटाई करते हुए दिखाई और उसकी रिहाई के बदले 10 लाख रुपये की मांग की।

घटना की जानकारी मिलने के बाद स्वजन ने पुलिस से संपर्क किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। मिठनपुरा थानेदार अजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई।

जांच के दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस से भी सहयोग लिया गया। इसके बाद संदिग्ध ठिकाने पर छापेमारी कर कारोबारी को सुरक्षित मुक्त कराया गया। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

एसएसपी ने कारोबारी के सकुशल बरामद होने की पुष्टि की है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामले की जांच जारी है और कार्रवाई पूरी होने के बाद अपहरण की पूरी साजिश और इसमें शामिल अन्य लोगों के बारे में विस्तृत जानकारी सामने रखी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top