Breaking News
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान
दहेज में पांच लाख रुपये और कार की मांग का आरोप, पति समेत नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज
दहेज में पांच लाख रुपये और कार की मांग का आरोप, पति समेत नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज
जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 29 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 29 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं
रेलवे अधिकारी बनकर सोना कारोबारी के कर्मचारी से ठगे दो किलो सोना, बरेली के तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे अधिकारी बनकर सोना कारोबारी के कर्मचारी से ठगे दो किलो सोना, बरेली के तीन आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली-एनसीआर में 7 और 8 नवंबर को ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय
दिल्ली-एनसीआर में 7 और 8 नवंबर को ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय
गाजियाबाद में महिला पहलवानों से छेड़छाड़ और मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार
गाजियाबाद में महिला पहलवानों से छेड़छाड़ और मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार
मधुबनी में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान चली गोली, 18 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल
मधुबनी में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान चली गोली, 18 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल
गंगोत्री विहार में पार्क का लोकार्पण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
कैबिनेट मंत्री बोले-विकास की गंगा का प्रवाह गंगोत्री विहार से प्रारम्भ होगा
देहरादून।  प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के गंगोत्री विहार स्थित पार्क के लोकार्पण अवसर पर स्थानीय जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि विकास की गंगा का प्रवाह गंगोत्री विहार से ही प्रारम्भ होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पुनः देश का प्रधान सेवक बनाने के लिए भी काबीना मंत्री ने स्थानीय लोगों से अपील की। उन्होंने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में टिहरी से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह को विजयी बनाकर लोकसभा में भाजपा को 400 पार करवाना है।
कार्यक्रम के दौरान काबीना मंत्री गणेश जोशी ने 24 लाख की लागत से निर्मित गंगोत्री विहार में पार्क का सौन्दर्यीकरण कार्य का लोकार्पण तथा गंगोत्री विहार में पीसी टावर के पास एक और पार्क के सौन्दर्यीकरण का शिलान्यास किया। जनता को समर्पित पार्क में इस योजना के तहत बाउंडी का कार्य, लेंडस्केपिग, पाथवे, लाइंटिग, सिंटिग बैंच इत्यादि कार्य करवाये गये हैं। मंत्री जोशी ने बताया कि गंगोत्री विहार में 14 लाख की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण, रुपये 32 लाख की लागत से गंगोत्री पुल से पीसी फलैट तक सीसी सड़क निर्माण एवं गंगोत्री विहार में आंतरिक सड़कों का पैच वर्क का कार्य एवं गंगोत्री पुल का सुरक्षात्मक कार्य, सात करोड़ की लागत से गंगोत्री विहार सहित धोरणखास मे सीवर लाईन निर्माण का कार्य करवाया गया।  उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार लगातार जनहित के कार्य कर रही है।
इस अवसर पर गंगोत्री विहार आवासीय समिति के अध्यक्ष सोहन सिंह सजवाण, भाजपा के महानगर महामंत्री सुरेन्द्र राणा, पार्षद चुन्नी लाल, मंजीत रावत, निरंजन डोभाल, पूर्व मण्डल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, एमडीडीए के उद्यान अधिकारी आशाराम जोशी, समिति के सचिव राकेश उनियाल, उपाध्यक्ष अश्विनी मट्टू, डा0 देवशाली, टीसी उनियाल, पन्ना लाल शुक्ला, देवेन्द्र चौहान, नरेन्द्र चौहान सहित कई अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top