Breaking News
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान
दहेज में पांच लाख रुपये और कार की मांग का आरोप, पति समेत नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज
दहेज में पांच लाख रुपये और कार की मांग का आरोप, पति समेत नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज
जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 29 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 29 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं
रेलवे अधिकारी बनकर सोना कारोबारी के कर्मचारी से ठगे दो किलो सोना, बरेली के तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे अधिकारी बनकर सोना कारोबारी के कर्मचारी से ठगे दो किलो सोना, बरेली के तीन आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली-एनसीआर में 7 और 8 नवंबर को ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय
दिल्ली-एनसीआर में 7 और 8 नवंबर को ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय
गाजियाबाद में महिला पहलवानों से छेड़छाड़ और मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार
गाजियाबाद में महिला पहलवानों से छेड़छाड़ और मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार
मधुबनी में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान चली गोली, 18 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल
मधुबनी में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान चली गोली, 18 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल
दयालपुर में सरेआम फायरिंग से दहली राजधानी, बाइक सवार बदमाशों ने 40 वर्षीय राशिद को गोलियों से भूना

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए अज्ञात हमलावरों ने सरेआम गोलीबारी कर एक 40 वर्षीय व्यक्ति की हत्या कर दी। दिल्ली पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक की पहचान राशिद (40) के रूप में हुई है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार को दयालपुर में हमलावरों ने राशिद पर ताबड़तोड़ कई गोलियां चलाईं, जिससे वह वहीं लहूलुहान होकर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

वारदात से जुड़ा एक खौफनाक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीन संदिग्ध व्यक्ति मौके पर पहुंचते हैं। इनमें से दो हमलावरों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए हेलमेट पहन रखा था। बाइक रुकते ही आरोपी वाहन से उतरते हैं और राशिद पर बेहद करीब से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर देते हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों बड़ी आसानी से मोटरसाइकिल पर सवार होकर वहां से रफूचक्कर हो जाते हैं।

 पुलिस को आरोपियों के हुलिए और उनके संभावित ठिकानों के बारे में कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। इलाके में लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी खंगाला जा रहा है ताकि बदमाशों के भागने के रूट का पता लगाया जा सके। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top