Breaking News
रफ लुक, जबरदस्त एक्शन और अंग्रेजों से टक्कर… ‘रणबाली’ का दमदार टीजर हुआ रिलीज़
रफ लुक, जबरदस्त एक्शन और अंग्रेजों से टक्कर… ‘रणबाली’ का दमदार टीजर हुआ रिलीज़
धामी सरकार की पहल से जरूरतमंद बच्चों के लिए संवर रहा सुरक्षित आशियाना
धामी सरकार की पहल से जरूरतमंद बच्चों के लिए संवर रहा सुरक्षित आशियाना
मुख्यमंत्री धामी ने महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री धामी ने महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना
कानपुर देहात में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली
कानपुर देहात में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली
महिला एशिया कप 2026-  भारत और बांग्लादेश के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज
महिला एशिया कप 2026- भारत और बांग्लादेश के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज
फेसबुक पर दोस्ती, शादी का वादा और यौन शोषण का आरोप; चौकीदार गिरफ्तार
फेसबुक पर दोस्ती, शादी का वादा और यौन शोषण का आरोप; चौकीदार गिरफ्तार
ग्रीन बिल्डिंग की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, कार्यदायी संस्था को लगाई फटकार
ग्रीन बिल्डिंग की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, कार्यदायी संस्था को लगाई फटकार
पत्नी पर तेजाब फेंकने वाले पति को 14 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया 1 लाख रुपये जुर्माना
पत्नी पर तेजाब फेंकने वाले पति को 14 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया 1 लाख रुपये जुर्माना
ऋण फर्जीवाड़े पर डीएम सख्त, संदिग्ध मामलों की होगी एसआईटी जांच
ऋण फर्जीवाड़े पर डीएम सख्त, संदिग्ध मामलों की होगी एसआईटी जांच
सीबीआई का खुलासा- आरजी कर मेडिकल कॉलेज में आरोपी ने अकेले ही दिया था वारदात को अंजाम

कोलकाता। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर की हत्या और बलात्कार के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने नई जानकारी साझा की है। CBI ने गैंगरेप की संभावना को खारिज करते हुए बताया है कि इस जघन्य अपराध में केवल संजय रॉय ही शामिल था। सूत्रों के हवाले से NDTV ने बताया कि CBI की जांच अब अंतिम चरण में है, और अब तक 100 से अधिक लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं।

जल्द दाखिल होगी चार्जशीट
कोलकाता हाईकोर्ट ने इस मामले की जांच का जिम्मा CBI को सौंपा था। CBI जल्द ही चार्जशीट दाखिल करने वाली है। इस बीच, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर राजनीतिक दबाव बढ़ता जा रहा है, क्योंकि इस अपराध को लेकर सरकार की आलोचना हो रही है। मुख्यमंत्री ने हाल ही में जांच एजेंसी से अपडेट की मांग भी की थी।

23 दिन बाद भी कोई रिपोर्ट नहीं
ममता बनर्जी के सहयोगी और राज्य मंत्री ब्रत्य बसु ने भी इस मामले में सीबीआई से रिपोर्ट की मांग की है। उन्होंने कहा, “मामला ट्रांसफर होने के 23 दिन बाद भी CBI की ओर से कोई प्रगति रिपोर्ट नहीं आई है। हम जांच की विस्तृत रिपोर्ट चाहते हैं।”

तीन गिरफ्तार, पॉलीग्राफ टेस्ट
CBI ने इस मामले में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एजेंसी ने 10 लोगों का पॉलीग्राफ टेस्ट भी किया है, लेकिन अब तक इस बात के कोई संकेत नहीं मिले हैं कि डॉक्टर की हत्या और बलात्कार में अन्य लोग भी शामिल थे। CBI ने दिल्ली AIIMS को आरोपी के डीएनए के साथ मेडिकल रिपोर्ट भेजी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top