Breaking News
हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में ‘क्रिसेण्डो-2026’ का आगाज, आयुक्त दीपक रावत ने किया शुभारंभ
हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में ‘क्रिसेण्डो-2026’ का आगाज, आयुक्त दीपक रावत ने किया शुभारंभ
नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, चार आरोपी गिरफ्तार
नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, चार आरोपी गिरफ्तार
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए महत्वपूर्ण निर्णय
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए महत्वपूर्ण निर्णय
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में किया प्रतिभाग, विजेता धावकों को किया पुरस्कृत
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में किया प्रतिभाग, विजेता धावकों को किया पुरस्कृत
देहरादून में अवैध गैस रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई, 94 सिलेंडर जब्त; दो गिरफ्तार
देहरादून में अवैध गैस रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई, 94 सिलेंडर जब्त; दो गिरफ्तार
एमडीडीए का अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 7 स्थानों पर कार्रवाई
एमडीडीए का अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 7 स्थानों पर कार्रवाई
मुख्यमंत्री ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश
मुख्यमंत्री ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश
मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
शिक्षा के मंदिर में छात्राओं से अशोभनीय व्यवहार अत्यंत निंदनीय व अक्षम्य: कुसुम कंडवाल
शिक्षा के मंदिर में छात्राओं से अशोभनीय व्यवहार अत्यंत निंदनीय व अक्षम्य: कुसुम कंडवाल
मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लिए स्वीकृत की धनराशि

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य योजना के अंतर्गत जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र धारचूला में भारत नेपाल के बीच काली नदी पर छारछूम नामक स्थान पर निर्माणाधीन 110 मी० डबल लेन मोटर सेतु के नेपाल की ओर (डाउन स्ट्रीम) में पहुंच मार्ग का निर्माण कार्य हेतु रू0 379.41 लाख, जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र मसूरी में जिला पंचायत क्षेत्र चन्द्रोटी के अन्तर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों की आन्तरिक सड़कों के निर्माण कार्य हेतु रू0 472.81 लाख, नन्दा देवी राज जात यात्रा के अन्तर्गत जनपद चमोली के विधानसभा क्षेत्र थराली के विकासखण्ड नन्दानगर में घाट-रामणी मोटर मार्ग का सुधारीकरण एवं डामरीकरण के कार्य हेतु रू0 659.08 लाख, धारी ढुण्डसिर (कीर्तिनगर डांगधारी अन्य जिला) मोटर मार्ग हेतु डी०बी०एम०/बी०सी० द्वारा हॉट मिक्सिंग के कार्य हेतु रू0 697.35 लाख धनराशि की स्वीकृति प्रदान की है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार के केन्द्रीय सड़क अवसंरचना निधि सी आर आई एफ के अन्तर्गत 12 योजनाओं हेतु रू0 453.96 करोड़ की योजनाओं की प्रशासनिक स्वीकृति भी प्रदान की है।

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विद्यालयों के नाम परिवर्तन की भी दी स्वीकृति

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रा०इ०का० थाती बूढ़ाकेदार, टिहरी गढ़वाल का नाम शहीद हवलदार बचन सिंह नेगी रा०इ०का० थाती बूढ़ाकेदार, रा०इ०का० दुबचौडा चम्पावत का नाम शहीद लांस नायक विक्रम सिंह रा०इ०का० दुबचौड़ा, चम्पावत, रा०इ०का० हटाल (चकराता), देहरादून का नाम स्व० पंडित झांऊराम शर्मा रा०इ०का० हटाल, (चकराता) देहरादून, रा०इ०का० सैंधर (बीरोंखाल) पौडी गढ़वाल का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व० शम्भू प्रसाद जोशी रा०इ०का० सैंधर, (बीरोखाल) पौडी गढवाल के नाम परिवर्तन किए जाने की स्वीकृति प्रदान की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top