Breaking News
आधी रात को छात्रों के बीच पहुंचा PM मोदी का संदेश, कहा- आपका संघर्ष बेकार नहीं जाएगा, पेपर माफिया पर होगा निर्णायक प्रहार
आधी रात को छात्रों के बीच पहुंचा PM मोदी का संदेश, कहा- आपका संघर्ष बेकार नहीं जाएगा, पेपर माफिया पर होगा निर्णायक प्रहार
उत्तराखंड में फिर सक्रिय होगा मानसून, कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट
उत्तराखंड में फिर सक्रिय होगा मानसून, कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट
देहरादून महायोजना-2041 : देहरादून के भविष्य पर फिर सुनी जाएगी जनता की आवाज, ताकि कोई भी व्यक्ति अपनी बात रखने से वंचित न रहे
देहरादून महायोजना-2041 : देहरादून के भविष्य पर फिर सुनी जाएगी जनता की आवाज, ताकि कोई भी व्यक्ति अपनी बात रखने से वंचित न रहे
ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित होटल एवं रिसॉर्ट्स से बीते पांच वर्षों में जिला पंचायत को प्राप्त राजस्व का दे विवरण- सीडीओ

जल्द शुरू होने जा रहा ऋषिपर्णा नदी के पुनर्जीवन का श्रीगणेश , उद्गम से होगा जीर्णोद्धार- डॉ. आशीष चौहान
जल्द शुरू होने जा रहा ऋषिपर्णा नदी के पुनर्जीवन का श्रीगणेश , उद्गम से होगा जीर्णोद्धार- डॉ. आशीष चौहान
बड़ी खबर : उत्तराखंड में नकल माफियाओं पर एक और बड़ी कार्रवाई, यूटीयू की सेमेस्टर परीक्षा का प्रश्नपत्र आउट करने के आरोप में सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार
बड़ी खबर : उत्तराखंड में नकल माफियाओं पर एक और बड़ी कार्रवाई, यूटीयू की सेमेस्टर परीक्षा का प्रश्नपत्र आउट करने के आरोप में सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार
मुख्य विकास अधिकारी ने की जिला दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र की प्रबंध समिति की बैठक, दिए अहम निर्देश 
मुख्य विकास अधिकारी ने की जिला दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र की प्रबंध समिति की बैठक, दिए अहम निर्देश 
भाजपा राष्ट्रीय सहकोषाध्यक्ष एवं सांसद राज्यसभा डा. नरेश बंसल ने अतारांकित प्रश्न संख्या 293 के माध्यम से आयुष्मान भारत और सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज संबिधत प्रश्न किया
भाजपा राष्ट्रीय सहकोषाध्यक्ष एवं सांसद राज्यसभा डा. नरेश बंसल ने अतारांकित प्रश्न संख्या 293 के माध्यम से आयुष्मान भारत और सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज संबिधत प्रश्न किया
प्रधानमंत्री के दौरे से पहले तैयारियों का निरीक्षण करने हर्षिल पहुंचे मुख्यमंत्री धामी 

27 फरवरी को मां गंगा के दर्शन के लिए मुखबा पहुंचेंगे पीएम मोदी

पीएम के आने से शीतकालीन यात्रा को एक नया आयाम मिलेगा – मुख्यमंत्री धामी 

उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुखवा हर्षिल दौरे की तैयारियों का निरीक्षण करने हर्षिल पहुंचे। पीएम मोदी आगामी 27 फ़रवरी को मुखबा में मां गंगा के दर्शन के लिए पहुंचेंगे। यहां पर शीतकालीन पर्यटन के साथ भारत चीन अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बसे लोगों और गंगोत्री यमुनोत्री धाम को वह बड़ी सौगात दे सकते हैं। पीएम मोदी के दौरे से पहले निरीक्षण करने पहुंचे सीएम धामी ने यहां मंदिर समिति के लोगों से मुलाक़ात की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुखबा में मां गंगा के दर्शन और विधिवत पूजा के बाद कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी जहां भी गए। वहां श्रद्धालुओं और यात्रियों की संख्या बढ़ी है। केदारनाथ गए, माणा गए, वहां का विकास हुआ है। सीएम ने कहा कि पीएम मोदी उत्तराखंड के लिए शुभ हैं। इसलिए जब वह मुखबा और हर्षिल आएंगे, तो इसकी पहचान को देश विदेश में अलग मुकाम मिलेगा। कहा कि पीएम के आने से शीतकालीन यात्रा को एक नया आयाम मिलेगा।

सीएम ने कहा कि पीएम इन्वेस्टर समिट में साढ़े तीन लाख करोड़ के एमओयू साइन हुए। देवभूमी को खेलभूमि के रूप में पहचाना जाने लगा है। सीएम से पहले मुख्य सचिव राधा रतूड़ी तैयारियों को परखने के लिए खुद मुखबा पहुंची थी। उन्होंने सचिवालय में भी पीएम के दौरे की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की थी।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर अधिकारी भी तेजी से तैयारियों में लगे हैं। मुखबा में  स्थानीय उत्पादों, परंपरा से संबंधित प्रदर्शनी लगाई जाएगी। साथ ही जाड़ समुदाय के लोगों से पीएम के स्वागत पर चर्चा की गई।

हर्षिल, मुखबा और बगोरी में प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर चल रही तैयारियों को समय से पूरा किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान देने के लिए कहा गया है। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए इन तीनों गांव में सड़क सहित पैदल मार्ग पर इंटरलॉकिंग टाइल्स, मुखबा में व्यू प्वाइंट और हेलिपैड को सड़क से जोड़ने केे निर्माण कार्य किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top