Breaking News
जिलाधिकारी के निर्देशन में विशेष अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही टीमें, पेंशन से वंचित पात्र व्यक्तियों को किया जा रहा चिन्हित
जिलाधिकारी के निर्देशन में विशेष अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही टीमें, पेंशन से वंचित पात्र व्यक्तियों को किया जा रहा चिन्हित
सड़कों के निर्माण की नई पहल, स्टेज-2 के कार्यों को मिलेगी प्राथमिकता: महाराज
सड़कों के निर्माण की नई पहल, स्टेज-2 के कार्यों को मिलेगी प्राथमिकता: महाराज
देहरादून पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से दबोचा 15 हजार का इनामी गैंगस्टर, चोरी-नकबजनी गिरोह से जुड़ा है आरोपी
देहरादून पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से दबोचा 15 हजार का इनामी गैंगस्टर, चोरी-नकबजनी गिरोह से जुड़ा है आरोपी
मुंबई इंडियंस की कमान अब कीरोन पोलार्ड के हाथ में, मुख्य कोच बनकर संभालेंगे टीम की जिम्मेदारी
मुंबई इंडियंस की कमान अब कीरोन पोलार्ड के हाथ में, मुख्य कोच बनकर संभालेंगे टीम की जिम्मेदारी
ईरान पर फिर हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप ने दी सैन्य कार्रवाई की चेतावनी
ईरान पर फिर हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप ने दी सैन्य कार्रवाई की चेतावनी
प्रभास की ‘फौजी’ का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज, 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की टिहरी में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट समेत छह लोग थे सवार
केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की टिहरी में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट समेत छह लोग थे सवार
तेलंगाना में 15 वर्षीय किशोरी से यौन उत्पीड़न का आरोप, तीन नाबालिगों समेत सात गिरफ्तार
तेलंगाना में 15 वर्षीय किशोरी से यौन उत्पीड़न का आरोप, तीन नाबालिगों समेत सात गिरफ्तार
यू-ट्यूबर परिवार और पड़ोसियों में झड़प, तीन के खिलाफ केस दर्ज

संभल – उत्तर प्रदेश के संभल जिले में एक मामूली कहासुनी ने बड़ा रूप ले लिया, जब बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद दो पड़ोसी परिवार आमने-सामने आ गए। असमोली थाना क्षेत्र के शहबाजपुर कला गांव में मंगलवार शाम हुई इस घटना में दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिससे कई लोग घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक, शाम के समय बच्चों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते बड़ों तक पहुंच गया। दोनों ओर से आरोप-प्रत्यारोप के बीच स्थिति इतनी बिगड़ गई कि लाठी-डंडे चलने लगे। घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल बन गया।

एक पक्ष की ओर से सरफराज ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि पड़ोसियों ने बिना वजह हमला किया और उन्हें गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। उनकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

वहीं, दूसरे पक्ष का कहना है कि विवाद की शुरुआत सरफराज के परिवार की ओर से हुई और उन पर भी हमला किया गया। उनके अनुसार, इस झड़प में उनके परिवार के सदस्य भी घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज दिया गया है।

पुलिस का कहना है कि फिलहाल एक पक्ष की शिकायत पर कार्रवाई की गई है, जबकि दूसरे पक्ष से तहरीर मिलने का इंतजार है। अधिकारियों ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और गांव में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस निगरानी बढ़ा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top