Breaking News
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार
भुवनेश्वर में हादसे के बाद खुला अपराधियों का राज, हथियारों से लैस पांच बदमाशों में से चार गिरफ्तार
भुवनेश्वर में हादसे के बाद खुला अपराधियों का राज, हथियारों से लैस पांच बदमाशों में से चार गिरफ्तार
बाराबंकी में पुलिस मुठभेड़, सर्राफा व्यापारी से लूट की कोशिश करने वाले दो इनामी बदमाश गिरफ्तार
बाराबंकी में पुलिस मुठभेड़, सर्राफा व्यापारी से लूट की कोशिश करने वाले दो इनामी बदमाश गिरफ्तार
उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत
उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत
रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई
रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई
50 हजार रुपये का कर्ज चुकाने के लिए कॉलेज छात्र बना बैंक लुटेरा, दूसरी बार वारदात करने पहुंचा तो पुलिस ने दबोचा
50 हजार रुपये का कर्ज चुकाने के लिए कॉलेज छात्र बना बैंक लुटेरा, दूसरी बार वारदात करने पहुंचा तो पुलिस ने दबोचा
कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया
कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया
उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
कानपुर में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग; पिता-पुत्र समेत चार घायल
कानपुर में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग; पिता-पुत्र समेत चार घायल
सीएम धामी ने पूर्व दर्जा राज्यमंत्री स्व. हयात सिंह महरा के आवास पर शोकाकुल परिवार के साथ शोक संवेदना व्यक्त की

चंपावत /लोहाघाट। मुख्यमंत्री  का जनपद में एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के दौरान मंगलवार को वरिष्ठ नेता और पूर्व दर्जा राज्यमंत्री स्व. हयात सिंह महरा के पैतृक गांव इन्द्रपुरी, बाराकोट ईजड़ा लोहाघाट पहुंच कर शोकाकुल परिवार के साथ शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज मैदान ईजड़ा गांव में बनाए गए हेलीपैड पहुचें। वहां से वह पैदल एवं कार से गांव ईजड़ा स्थित आवास पर पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार जनों को गले लगाकर इस दुख की घड़ी में ढ़ाढस बंधाते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने ईश्वर से पुण्य आत्मा को श्री चरणों में स्थान देते हुए शोकाकुल परिवार को इस असीम दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि स्व.महरा जी के जाने से पार्टी को क्षति हुई है, वे पार्टी के लिए एक स्तंभ रहे।

बीते दिनों भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल महरा के पिताजी का 72 वर्ष की आयु में लंबी बीमारी के बाद स्वर्गवास हो गया था। इसके उपरांत 12.58 पर मुख्यमंत्री पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज मैदान हैलीपेड से देहरादून के लिए चले गए।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, अध्यक्ष जिला पंचायत ज्योति राय, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, भाजपा प्रदेश मंत्री हेमा जोशी, उद्योगपति नरेंद्र लडवाल, मुकेश कालखुड़िया, जिलाधिकारी नवनीत पांडे, पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष लोहाघाट गोविंद लाल वर्मा समेत शोककुल परिवार जन एवं जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top