Breaking News
गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत
गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
बुजुर्गों ही नहीं, युवाओं और बच्चों में भी बढ़ रही सुनने की समस्या, जानिए इसके कारण
बुजुर्गों ही नहीं, युवाओं और बच्चों में भी बढ़ रही सुनने की समस्या, जानिए इसके कारण
 दिनदहाड़े कोचिंग जा रहे छात्र को अपराधियों ने मारी गोली, तीन युवक गिरफ्तार 

पटना। बाढ़ थाना क्षेत्र के भुवनेश्वरी चौक पर कोचिंग जा रहे एक छात्र को अपराधियों ने गोली मार दी। दिनदहाड़े हुए इस घटना में अपराधी गोली मारकर भागने लगे। इसी क्रम में स्थानीय लोग उग्र हो गए और लोगों ने भाग रहे अपराधियों को पकड़ कर जमकर उसकी पिटाई कर दी। घटना की सूचना मिलते ही बाढ़ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद मौके पर  अपरा तफरी का माहौल बना रहा। घटना की पुष्टि करते हुए बाढ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अपराजिता लोहान ने बताया है कि गिरफ्तार अपराधियों से पुलिस गहन पूछताछ कर रही है। घटना का कारण दो युवकों के आपसी विवाद की बात बताई जा रही है।

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि पंचशील नगर का दीपू कुमार 18 वर्ष जो की इंटर का छात्र बताया जा रहा है। बुधवार को वह कोचिंग जा रहा था। इसी क्रम में भुवनेश्वरी चौक के नजदीक फोर व्हीलर से कुछ युवक पहुंचे और दीपू कुमार पर गोली चला दी।  गोली दीपू कुमार के पीठ में लगी जिससे वह घायल हो गया। इस बीच गोली मारने वाले सभी युवक भागने का प्रयास करने लगे। इसी क्रम में स्थानीय लोगों ने तीन युवकों को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना की सूचना मिलते ही बाढ़ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।

घायल दीपू कुमार को इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच में रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस ने स्थानीय लोगों के बीच से तीनों युवकों को छुड़ाकर अपने कब्जे में लिया और घायल तीनों युवकों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है। इस मामले को लेकर बाढ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि कोचिंग में पढ़ने की बात को लेकर युवकों के बीच मारपीट की घटना हुई थी। उन्होंने आशंका जताई है कि इसी मामले को लेकर आज गोलीबारी की घटना हुई है। गिरफ्तार युवकों में प्रिंस कुमार 18 वर्ष ,रोशन कुमार 18 वर्ष एवं रोहित कुमार 19 वर्ष के बताए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top