Breaking News
अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील
अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील
धामी सरकार का बजट उत्तराखंड को अग्रणी राज्यों में ले जाने का रोडमैप: डॉ. नरेश बंसल
धामी सरकार का बजट उत्तराखंड को अग्रणी राज्यों में ले जाने का रोडमैप: डॉ. नरेश बंसल
मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹1.11 लाख करोड़ का बजट
मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹1.11 लाख करोड़ का बजट
कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प
गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प
पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता- एस जयशंकर
पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता- एस जयशंकर
दृष्टि आई इंस्टीट्यूट द्वारा ग्लूकोमा जागरूकता वॉकाथॉन का आयोजन
दृष्टि आई इंस्टीट्यूट द्वारा ग्लूकोमा जागरूकता वॉकाथॉन का आयोजन
टी20 विश्व कप 2026- भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम
टी20 विश्व कप 2026- भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम
विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले सीएम धामी, किया आत्मीय संवाद
विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले सीएम धामी, किया आत्मीय संवाद
कोहरे की चादर में लिपटा दिल्ली, सड़कों पर यातायात पड़ा धीमा

नई दिल्ली। उत्तर भारत के समेत दिल्ली एनसीआर में भी कोहरे की चादर में लिपटा हुआ है। बुधवार सुबह को घना कोहरा दिखा। इस वजह से नजदीक की चीजें भी स्पष्ट दिखाई नहीं दे पा रही है। जिसके चलते सड़कों पर वाहन रेंगते हुए नजर आए। दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में विजिबिलिटी 0-50 मीटर तक है। 27 दिसंबर की सुबह 5:30 बजे सफदरजंग में 50 मीटर और पालम में 125 मीटर दृश्यता दर्ज की गई है। राष्ट्रीय राजधानी में तापमान लगभग सात डिग्री तक गिर गया है। कोहरे और कम दृश्यता के कारण नई दिल्ली से आने और जाने वाली कुछ ट्रेनें भी देरी से चलीं। दिल्ली में कोहरे के कारण 30 से अधिक उड़ानें प्रभावित हुई हैं। मौसमी बदलाव के कारण दिल्ली में मंगलवार को भी घना कोहरा छाया रहा। आईजीआई एयरपोर्ट समेत दिल्ली के दूसरे कई इलाकों में सुबह तीन घंटे दृश्यता शून्य रही।

प्रादेशिक मौसम विभाग केंद्र के मुताबिक, मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान सात डिग्री रहा जो सामान्य से एक डिग्री कम है। बुधवार को हवा की दिशा में बदलाव का अनुमान है। संभावना है कि उत्तर-पश्चिमी दिशा से बर्फीली हवा चल सकती है। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक, दिन में आसमान साफ रहेगा। सुबह कई स्थानों पर बहुत घना कोहरा रह सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। विभाग के मुताबिक, ठंडी हवा के कारण दिन का तापमान गिरेगा। एक जनवरी तक दिल्ली में सुबह कोहरा छाए रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को मुंगेशपुर में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, यह अन्य इलाकों से सबसे ठंडा रहा। लोदी रोड 7 डिग्री सेल्सियस के साथ दूसरे नंबर पर रहा।

घने कोहरे ने मंगलवार को भी राजधानी में हवाई और रेल आवाजाही को बुरी तरह प्रभावित किया। सड़कों पर भी यातायात धीमा रहा। कई जगह सुबह जाम भी लगा। एयरपोर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली में घने कोहरे की स्थिति अगले 24 घंटे बनी रहेगी। कोहरे का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मंगलवार सुबह 9.30 बजे तक दृश्यता 200 से कम दर्ज की गई। मौसम विभाग ने 30 दिसंबर से नॉर्थ ईस्ट के कई राज्यों तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में बारिश की संभावना व्यक्त की है। ऐसे में मौसम खराब होने के कारण लगातार राजधानी दिल्ली सहित कई राज्यों में कोहरे का असर देखने को मिलता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top