Breaking News
गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत
गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
बुजुर्गों ही नहीं, युवाओं और बच्चों में भी बढ़ रही सुनने की समस्या, जानिए इसके कारण
बुजुर्गों ही नहीं, युवाओं और बच्चों में भी बढ़ रही सुनने की समस्या, जानिए इसके कारण
स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार को संकल्पित है धामी सरकार- चौहान

टिहरी की घटना पर तुरंत लिया संज्ञान, चौंड में तीन और चिकित्सक तैनात

संसाधन और उपकरणों की कमी भी हो रही दूर, पहाड़ चढ़ रहे डाक्टर

देहरादून। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। इसके तहत पर्वतीय जिलों में भी विशेषज्ञ डाक्टरों की नियुक्ति की जा रही है और लैब और अत्याधुनिक मशीनें उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दो साल में स्वास्थ्य सेवाओं में भी अभूतपूर्व सुधार हुआ है। चौहान ने कहा कि मरीजों के इलाज में कोताही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

टिहरी के सीएचसी चौंड में 18 फरवरी को वायरल वीडियो के संबंध में चौहान ने कहा कि जैसे ही यह मामला संज्ञान में आया तो 20 फरवरी को ही इस पर सीएम ने संज्ञान ले लिया था। इस संबंध में सीएमओ टिहरी से जवाब तलब किया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले को कुछ लोग निजी हित के लिए तूल दे रहे हैं। चौंड में पिछले महीने स्त्री रोग विशेषज्ञ समेत तीन अन्य डाक्टरों की तैनाती की गयी है।

उन्होंने कहा कि राज्य गठन के बाद पहली बार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में विशेषज्ञ डाक्टर भी पहाड़ चढ़ रहे हैं। राज्य मे स्वास्थ्य के ढांचे मे बड़े स्तर पर विस्तार हुआ है। जिला अस्पतालों से लेकर पीएचसी को डॉक्टर और उपकरणों से लैस किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आम आदमी को चिकित्सा मुहैया करायी जाए, सरकार इसे लेकर संजीदा है। उत्तराखंड आयुष्मान के माध्यम से आम जरूरतमंदों को उपचार मुहैया कराने मे अब्बल है। वहीं केंद्र की सहायता से अनेक योजनाएं चल रही है जिसमे उपचार के लिए जरूरी टेस्ट आम लोगों को मुहैया करायी जा रही है। कुछ अपवाद को छोड़ दिया जाए तो उत्तराखंड मे स्वास्थ्य व्यवस्था अन्य राज्यों की तुलना मे बेहतर है।

उन्होंने कहा कि सरकार का संकल्पित है कि सीमांत गांव के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को सुगमता के साथ इलाज मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top