Breaking News
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन
खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत
खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत
हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी
हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी
दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना
दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना
ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1
ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1
संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला
संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला
आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज
आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज
पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी
पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी
घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज
घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज
‘धुरंधर’ की धमाकेदार शुरुआत, अक्षय खन्ना छाए—सोशल मीडिया पर तारीफों की बारिश

बहुत इंतजार के बाद रिलीज हुई फिल्म ‘धुरंधर’ ने पहले ही दिन दर्शकों के बीच जबरदस्त प्रभाव छोड़ा है। सच्ची घटनाओं से प्रेरित यह फिल्म अपनी रिलीज के साथ ही चर्चा का केंद्र बन गई है। टीज़र और ट्रेलर के समय जहां रणवीर सिंह और आर. माधवन के लुक ने सुर्खियां बटोरी थीं, वहीं फिल्म रिलीज होने के बाद पूरा स्पॉटलाइट अक्षय खन्ना पर टिक गया है।

फिल्म में अक्षय खन्ना ने लयारी के कुख्यात गैंगस्टर रहमान डकैत से प्रेरित किरदार को पर्दे पर बेहद सशक्त तरीके से जिया है। उनकी अदाकारी को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं और दर्शक उनके अभिनय को साल की बेस्ट परफॉर्मेंस बताने लगे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि फिल्म देखते वक्त वे भूल जाते हैं कि पर्दे पर अक्षय खन्ना हैं—किरदार इतना प्रभावी लग रहा है।

इससे पहले अक्षय फरवरी में आई फिल्म ‘छावा’ में औरंगज़ेब की भूमिका के लिए सराहे गए थे, लेकिन ‘धुरंधर’ में उन्हें मिला स्क्रीन स्पेस और दमदार प्रेज़ेंस दर्शकों को और भी प्रभावित कर रहा है। कई लोग लिख रहे हैं कि अक्षय खन्ना ने फिल्म में बाकी कलाकारों पर भारी प्रदर्शन किया है। कुछ यूजर्स तो यहां तक कह रहे हैं कि अगर उनके पिता विनोद खन्ना आज होते, तो यह परफॉर्मेंस देखकर गर्व महसूस करते।

दर्शकों की प्रतिक्रियाओं में एक दिलचस्प ट्रेंड यह भी देखने को मिल रहा है—लोग अक्षय के ‘छावा’ और ‘धुरंधर’ दोनों लुक की तुलना करते हुए लिख रहे हैं, “शुरुआत ही अंत है, अंत ही शुरुआत है।”

रियल लाइफ गैंगस्टर रहमान डकैत, जिसका असली नाम अब्दुल रहमान बलूच था, कराची के लयारी इलाके में काफी प्रभावशाली माना जाता था। फिल्म में उसकी कहानी को नाटकीय रूप देकर बड़े पर्दे पर पेश किया गया है।

बॉक्स ऑफिस की बात करें तो ‘धुरंधर’ ने ओपनिंग डे पर 27 करोड़ रुपये की मजबूत कमाई करते हुए साल की बेहतरीन शुरुआत दर्ज की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top