Breaking News
उप निरीक्षक से निरीक्षक बने कुन्दन राम, SSP ने पिपिंग सेरेमनी में किया सम्मानित
उप निरीक्षक से निरीक्षक बने कुन्दन राम, SSP ने पिपिंग सेरेमनी में किया सम्मानित
कोटद्वार में बढ़ते जलस्तर के बीच नदी में फंसे 12 वर्षीय बालक को SDRF ने रोप रेस्क्यू से बचाया
कोटद्वार में बढ़ते जलस्तर के बीच नदी में फंसे 12 वर्षीय बालक को SDRF ने रोप रेस्क्यू से बचाया
देहरादून के भविष्य को आकार देने उमड़ रही जनता, महायोजना-2041 पर दूसरे चरण की सुनवाई में बढ़ी भागीदारी
देहरादून के भविष्य को आकार देने उमड़ रही जनता, महायोजना-2041 पर दूसरे चरण की सुनवाई में बढ़ी भागीदारी
चमोली में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर तैयारी तेज, 63,347 नोटिसों का होगा वितरण
चमोली में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर तैयारी तेज, 63,347 नोटिसों का होगा वितरण
श्री दरबार साहिब में गुरु पूर्णिमा पर गुरु महिमा का दिव्य संदेश
श्री दरबार साहिब में गुरु पूर्णिमा पर गुरु महिमा का दिव्य संदेश
राज्यसभा में डॉ. नरेश बंसल का सवाल, रेलवे ने दी कवच 4.0 की प्रगति रिपोर्ट
राज्यसभा में डॉ. नरेश बंसल का सवाल, रेलवे ने दी कवच 4.0 की प्रगति रिपोर्ट
कांवड़ यात्रा 2026: ढालवाला में अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन का एक्शन, सड़क किनारे हटाए गए कब्जे
कांवड़ यात्रा 2026: ढालवाला में अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन का एक्शन, सड़क किनारे हटाए गए कब्जे
लोकसभा में हंगामे के बीच एंटी पेपर लीक संशोधन विधेयक 2026 पारित
लोकसभा में हंगामे के बीच एंटी पेपर लीक संशोधन विधेयक 2026 पारित
देहरादून पुलिस का त्वरित एक्शन, 24 घंटे में बुलेट चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
देहरादून पुलिस का त्वरित एक्शन, 24 घंटे में बुलेट चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
दिलजीत- सान्या का नया गाना ‘चार्मर’ रिलीज, एक्ट्रेस के ग्लैम लुक और डांस ने लूटा फैंस का दिल

दिलजीत दोसांझ का नया गाना ‘चार्मर’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। इस म्यूजिक वीडियो में उनके साथ एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा का ग्लैमरस अंदाज और जबरदस्त डांस नेटिज़न्स को दीवाना बना रहा है। गाना दिलजीत के नए एल्बम ‘ऑरा’ (Aura) का हिस्सा है और रिलीज होते ही यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगा है।

सान्या मल्होत्रा का ग्लैम लुक और डांस बना आकर्षण का केंद्र

वीडियो में सान्या मल्होत्रा अपने स्टाइलिश लुक और एनर्जेटिक डांस मूव्स से पूरी तरह छाई हुई हैं। उनके एक्सप्रेशन और डांस ने फैंस का दिल जीत लिया। वहीं दिलजीत दोसांझ हमेशा की तरह अपने स्वैग में नजर आ रहे हैं।

गाने को राज रंजोध ने लिखा और म्यूज़िक भी उन्हीं ने कंपोज़ किया है। दिलजीत दोसांझ ने अपनी सुमधुर आवाज़ से गाने को चार चांद लगा दिए हैं, जबकि वीडियो का निर्देशन एवी स्रा ने किया है।

फैंस बोले—‘सान्या ने लगा दी आग!’

गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर यूज़र्स की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। एक फैन ने लिखा, “बेस्ट वीडियो अब तक का!” वहीं दूसरे ने कमेंट किया, “सान्या मल्होत्रा ने इस वीडियो में आग लगा दी।”
कुछ फैंस ने दिलजीत की गायकी और सान्या के डांस को “परफेक्ट कॉम्बिनेशन” बताया है।

‘ऑरा’ एल्बम से लगातार छा रहे हैं दिलजीत

दिलजीत दोसांझ का ये गाना उनके नए एल्बम ‘ऑरा’ का हिस्सा है। इससे पहले इसी एल्बम का गाना ‘हीरे कुफर करें’ में मानुषी छिल्लर ने अपने सिज़लिंग डांस मूव्स से फैंस को दीवाना बनाया था। अब ‘चार्मर’ के जरिए सान्या मल्होत्रा ने भी एल्बम की पॉपुलैरिटी को नई ऊंचाई दी है।

सान्या मल्होत्रा का अगला प्रोजेक्ट

वर्कफ्रंट की बात करें तो सान्या मल्होत्रा हाल ही में वरुण धवन और जान्हवी कपूर के साथ फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में नजर आई थीं। अब वह निर्देशक अनुराग कश्यप की आगामी फिल्म ‘बंदर’ में दिखाई देंगी।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top