Breaking News
शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण करने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप, चार के खिलाफ केस दर्ज
शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण करने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप, चार के खिलाफ केस दर्ज
‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, डॉक्टर डूम से भिड़ेंगे सुपरहीरोज
‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, डॉक्टर डूम से भिड़ेंगे सुपरहीरोज
जमीन विवाद की रंजिश में पूर्व सरपंच पर हमला, मौजूदा सरपंच समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज
जमीन विवाद की रंजिश में पूर्व सरपंच पर हमला, मौजूदा सरपंच समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज
कार्तिक पूर्णिमा पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, हरकी पैड़ी समेत गंगा घाटों पर किया स्नान
कार्तिक पूर्णिमा पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, हरकी पैड़ी समेत गंगा घाटों पर किया स्नान
कार्मिकों की सूची उपलब्ध न कराने वाले विभागों पर जिलाधिकारी सख्त, आरपी एक्ट-1950 के तहत कार्रवाई के निर्देश
कार्मिकों की सूची उपलब्ध न कराने वाले विभागों पर जिलाधिकारी सख्त, आरपी एक्ट-1950 के तहत कार्रवाई के निर्देश
कोटद्वार में गुलदार का हमला, 42 वर्षीय महिला की मौत से इलाके में दहशत, ग्रामीणों में आक्रोश
कोटद्वार में गुलदार का हमला, 42 वर्षीय महिला की मौत से इलाके में दहशत, ग्रामीणों में आक्रोश
देहरादून में मतदाता सूची की जांच के लिए विशेष अभियान शुरू, 27 नवंबर तक चलेगा सत्यापन कार्य
देहरादून में मतदाता सूची की जांच के लिए विशेष अभियान शुरू, 27 नवंबर तक चलेगा सत्यापन कार्य
सड़क, पेयजल, विद्युत और किसान पेंशन सहित विभिन्न विषयों पर संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश
सड़क, पेयजल, विद्युत और किसान पेंशन सहित विभिन्न विषयों पर संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश
शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला, पश्चिम बंगाल में गोहत्या पर लगेगी रोक, गोशालाओं को हर साल मिलेंगे एक लाख रुपये
शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला, पश्चिम बंगाल में गोहत्या पर लगेगी रोक, गोशालाओं को हर साल मिलेंगे एक लाख रुपये
बद्दी में शराब पार्टी के दौरान विवाद, 26 वर्षीय युवक की सिर पर वार कर हत्या

बीबीएन। हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-नालागढ़ में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मानपुर थाना क्षेत्र के लोधी माजरा के पास जट्टी माजरा गांव में देर रात कुछ युवक एक कमरे में एकत्रित हुए थे। बताया जा रहा है कि इस दौरान उन्होंने शराब का सेवन किया। इसी बीच किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया।

विवाद के दौरान एक युवक पर किसी वस्तु से सिर पर हमला किए जाने का आरोप है। गंभीर चोट लगने के कारण दीपक कुमार (26), निवासी अमरोहा, उत्तर प्रदेश की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

वारदात की जानकारी मिलने पर मानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए और कमरे में मौजूद युवकों से पूछताछ शुरू कर दी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ के आधार पर अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। हालांकि हत्या के पीछे की वास्तविक वजह और वारदात में शामिल आरोपितों को लेकर पुलिस ने अभी आधिकारिक तौर पर स्थिति स्पष्ट नहीं की है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूछताछ के बाद ही मौत के कारण तथा हत्या में शामिल लोगों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी। मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top