Breaking News
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप
शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
डीएम सोनिका ने गणतंत्र दिवस कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण किया
देखें वीडियो, डीएम सोनिका ने दून के ऐतिहासिक परेड ग्राउंड में चल रही तैयारी समय से पूरी करने के दिये निर्देश
देहरादून। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने परेड ग्राउण्ड में गणतंत्र दिवस पर होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने परेड मैदान पर चल रही गणतंत्र दिवस की परेड रिहर्सल भी देखी। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर साज सज्जा सहित सीटिंग प्लान एवं परेड एवं कार्यक्रम स्थल चिन्हित करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि मंचासीन एवं दर्शक दीर्घा में बैठे सभी गणमान्य, आंगतुकों, दर्शकों को आयोजित कार्यक्रम को दखने हेतु सुगम सुविधा हो इस बात को मध्यनजर रखते हुए सुविधा बनाएं।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यक्रम स्थल परेडग्राउण्ड में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की समस्त व्यवस्थाओं को समयबद्ध पूर्ण करें।
कार्यक्रम स्थल पर बैरिकेटिंग, विद्युत, पेयजल सहित समुचित व्यवस्थाएं चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले माननीय, गणमान्यों, उच्च अधिकारीगणों की सीटिंग व्यवस्था सहित जनमानस के लिए सीटिंग व्यवस्था तथा कार्यक्रम के दौरान पार्किंग, यातायात सुरक्षा आदि समुचित व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रूप से करने के निर्देश दिए। गणतंत्र दिवस में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम, झांकियों आदि कार्यक्रमों को योजनावार व्यवस्थित ढंग से कराने के साथ ही निमंत्रण के अनुसार गेट पर आने जाने की व्यवस्था एवं वाहन पार्किंग आदि सभी व्यवस्थाएं देख लें।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण लोकजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर प्रमोद कुमार,सहायक निदेशक सूचना बी.सी नेगी, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर नीरज सेमवाल, अधि. अभि. जितेन्द्र कुमार त्रिपाटी, प्रभारी स्थानीय अधिसूचना ईकाई मनोज असवाल, अधि.अभि. उषा भण्डारी सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top