Breaking News
नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, गैंगस्टर समेत 4 गिरफ्तार
नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, गैंगस्टर समेत 4 गिरफ्तार
श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण
श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण
ठाणे में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा, पॉक्सो कोर्ट ने सुनाया फैसला
ठाणे में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा, पॉक्सो कोर्ट ने सुनाया फैसला
सरकार ने अनुपूरक बजट में हर वर्ग के कल्याण पर फ़ोकस किया है: महाराज
सरकार ने अनुपूरक बजट में हर वर्ग के कल्याण पर फ़ोकस किया है: महाराज
फर्जी दस्तावेजों से MBBS में दाखिले का मामला: एसआईटी ने तीन और आरोपियों को किया गिरफ्तार
फर्जी दस्तावेजों से MBBS में दाखिले का मामला: एसआईटी ने तीन और आरोपियों को किया गिरफ्तार
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में बीपीटी और एमपीटी के नवप्रवेशित विद्यार्थियों का भव्य स्वागत
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में बीपीटी और एमपीटी के नवप्रवेशित विद्यार्थियों का भव्य स्वागत
जिलाधिकारी ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही एफएलसी प्रक्रिया का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही एफएलसी प्रक्रिया का किया निरीक्षण
ईरान से समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- युद्ध खत्म करने का फैसला मैं करूंगा
ईरान से समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- युद्ध खत्म करने का फैसला मैं करूंगा
देहरादून में 4.20 लाख रुपये की स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार, 78,800 रुपये नकद बरामद
देहरादून में 4.20 लाख रुपये की स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार, 78,800 रुपये नकद बरामद
सर्दियों में नहाने से पहले कर लिया ये काम, कभी नहीं फटेंगे होंठ, गाल और हाथ

हमारी त्वचा को सर्दियों का मौसम बिल्कुल भी रास नहीं आता है. सर्द हवाएं त्वचा को रूखा और बेजान बना देती है. देखभाल में कमी होने से होंठ, गाल और हाथ-पैर फठने लगते हैं. कई बार तो रूखापन ज्यादा बढऩे से खिंचाव अधिक आ जाता है, जिसकी वजह से खून तक रिसने लगता है. ऐसे में जरूरी है कि स्कीन को अच्छी तरह  मॉइश्चराइज करके रखा जाए. बाजार में ढेरों मॉइश्चराइजर मिलते हैं, जिन्हें लगा सकते हैं लेकिन ये परमानेंट इलाज नहीं होता है. ऐसे में अगर नहाने से पहले एक काम कर लिया जाए तो कुछ ही दिनों में फर्क दिखने लगेगा और होंठ, गाल और हाथ कभी नहीं फटेंगे. आइए जानते हैं इस उपाय के बारे में…

नहाने से पहले क्या करें
आयुर्वेद कहता है कि नहाने के पहले हर किसी को अपने शरीर को मॉइश्चराइज करना चाहिए. सर्दियों में शॉवर लेने के पहले तेल लगाना बेहद फायदेमंद हो सकता है. इससे त्वचा में लचीलापन आता है और सर्दियों में त्वचा की सिकुडऩ कम होती है. नहाने के पहले नारियल या तिल के तेल से शरीर की अच्छी तरह मसाज करें और नहानेके बाद शरीर को अच्छी तरह पोंछ लें. ऐसा करने से त्वचा को नेचुरल तरीके से मॉइश्चर मिल जाता है और एक्स्ट्रा तेल तौलिए से शरीर पोंछने पर साफ हो जाएगा।

नहाने से पहले तेल लगाने के 5 फायदे

1. सर्दियों में शरीर पर तेल लगाने से ड्राई स्किन की समस्या से छुटकारा मिलता है और स्किन को पोषण मिलता है. शरीर के टॉक्सिन्स बाहर आ जाते हैं और स्किन हेल्दी होती है।

2. नहाने से पहले शरीर का तेल से मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनता है और मसल्स को काफी आराम मिलता है।

3. नहाने से पहले चेहरे पर तेल लगाने से एजिंग से छुटकारा मिल सकती है. इससे चेहरे पर कसावट आती है और झुर्रियां खत्म होती हैं।

4. ठंड के मौसम में नहाने से पहले शरीर पर तेल लगाने से मांसपेशियां रिलैक्स होती हैं और थकान दूर हो जाती है।

5. नहाने से पहले शरीर पर तेल लगाने से जोड़ो में दर्द और सूजन की समस्या से राहत मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top