Breaking News
महिला सशक्तिकरण से ही साकार होगा विकसित भारत का सपना- रेखा आर्या
महिला सशक्तिकरण से ही साकार होगा विकसित भारत का सपना- रेखा आर्या
जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें
जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें
पटेलनगर क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
पटेलनगर क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
मसूरी की क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश, मंत्री गणेश जोशी ने की समीक्षा बैठक
मसूरी की क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश, मंत्री गणेश जोशी ने की समीक्षा बैठक
गोलू देव और हरज्यू देव की लोक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान- रेखा आर्या
गोलू देव और हरज्यू देव की लोक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान- रेखा आर्या
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद राइफलमैन मनोज राणा की 13वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद राइफलमैन मनोज राणा की 13वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला- मुख्यमंत्री
विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला- मुख्यमंत्री
कारगिल के रणबांकुरों को आइबेक्स ब्रिगेड का शौर्यपूर्ण नमन
कारगिल के रणबांकुरों को आइबेक्स ब्रिगेड का शौर्यपूर्ण नमन
दून पुलिस की मुस्तैदी से चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपी रंगेहाथ गिरफ्तार
दून पुलिस की मुस्तैदी से चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपी रंगेहाथ गिरफ्तार
क्या आपको भी दिन भर चीटियां काटने जैसा दर्द महसूस होता है ? अगर हां, तो हो सकती हैं ये 5 बीमारियां

हाथ पैरों में सुन्नाहट या झनझनाहट होना आम बात हैकभी कभी देर तक एक ही पोस्चर में बैठे रहने के कारण भी हाथ पैरों में झुरझुरी या क्रेंप आ जाता हैकई लोगों के हाथ पैरों में चींटी काटने जैसा दर्द और झन्नाहट होती है. ऐसा दिन में कई बार होता है और कभी कभी हाथ पैरों के साथ साथ सिर में भी ऐसा ही एक्सपीरिएंस होता है. अगर आपके साथ भी अक्सर ऐसा होने लगा है तो इसे नजरंदाज करने की बजाय इसके पीछे की वजह जाननी जरूरी है हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि हाथ पैरों में चींटी काटने जैसी झनझनाहट के पीछे कुछ गंभीर परेशानियों के लक्षण हो सकते हैं. चलिए जानते हैं इनके बारे में

हाथ पैरों में क्यों लगता है काट रही हैं चीटियां
* हाथ पैरों में चींटी काटने जैसी झनझनाहट पैदा होने का संकेत डायबिटीज हो सकता है दरअसल जब शुगर मरीज की बॉडी में ब्लड शुगर का स्तर बढ़ता है तो हाथ पैरों में दर्द होने लगता है और झनझनाहट पैदा होने लगती है. ऐसा  लगता है जैसे कई सारी चींटियां काट रही है ऐसा इसलिए होता है क्योंकि ब्लड शुगर बढऩे पर नसों को नुकसान होता है और हाथ पैर सुन्न पड़ जाते हैं. इसलिए अगर आपके साथ ऐसी परेशानी हो रही है तो आपको अपना ब्लड शुगर चैक करवाना चाहिए

* हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि शरीर में कुछ विटामिनों की कमी के चलते भी ऐसा एक्सपीरिएंस हो सकता है इन विटामिनों में विटामिन बी 12 और विटामिन ई शामिल है. विटामिन ई की कमी से त्वचा में झुरझुरी पैदा होने लगती है

* इसके अलावा थॉयराइड की परेशानी में भी हाथ पैरों में झुनझुनाहट होना आम बात है. जब शरीर में थॉयराइड हार्मोन का इनबैलेंस होता है तो हाथ पैर सुन्न हो जाते हैं और झुरझरी होने लगती है

* आपको बता दें कि कई दवाओं के साइड इफेक्ट के रूप में भी हाथ पैरों में सुन्नाहट और झनझनाहट होती है. कैंसर के दौरान कीमोथैरेपी करवाने के बाद हाई बीपी, बुखार और के बाद दी जाने वाली दवाओं के चलते भी हाथ पैरों में ऐसा अनुभव होता है

* इसके साथ साथ शरीर में एक गंभीर बीमारी के रूप में अगर ट्यूमर पैदा हो रहा है तो इसका संकेत भी हाथ पैरों की झनझनाहट से मिलता है. ट्यूमर को आमतौर पर कैंसर जैसी बीमारी की शुरूआत माना जाता है. ऐसे में बॉडी की इम्यूनिटी कमजोर होती है और हाथ पैरों की नसें कमजोर होने के कारण शरीर में झनझनाहट होती है. ऐसे में अगर आपको बार बार ये समस्या हो रही है तो तुरंत डॉक्टरी जांच करवानी चाहिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top