Breaking News
गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक
गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक
बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज
बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज
बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत
पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी
ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी
अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील
अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील
धामी सरकार का बजट उत्तराखंड को अग्रणी राज्यों में ले जाने का रोडमैप: डॉ. नरेश बंसल
धामी सरकार का बजट उत्तराखंड को अग्रणी राज्यों में ले जाने का रोडमैप: डॉ. नरेश बंसल
मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹1.11 लाख करोड़ का बजट
मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹1.11 लाख करोड़ का बजट
दून के लाल ने बचाई कई लोगों की जान

बारबोडोस के मर्चेंट नेवी शिप पर हाउती विद्रोहियों ने किया हमला

तीन क्रू मेेेंबर की जान गई, कैप्टन दीपक ने दिखाया अद्वितीय शौर्य

देहरादून। देहरादून के लाल कैप्टन दीपक शर्मा ने अपने क्रू मेम्बर की जान बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल दी। उन्होंने हाउती विद्रोहियों द्वारा मालवाहक जहाज ट्रू कांफिडेंस पर ड्रोन से मिसाइल से हमला कर दिया। बारबोडोस का ध्वज लगाए यह जहाज अदन की खाड़ी से गुजर रहा था। इस हमले के कारण जहाज में आग लग गयी। हमले में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि एक अन्य बुरी तरह से घायल हो गया।

23 सदस्यीय इस जहाज के कैप्टन इकलौते भारतीय दीपक शर्मा ने जान की परवाह न करते हुए घायल सदस्य को कंधों पर उठाकर उसे राहत नौका तक पहुंचाया। इसके अलावा चार अन्य घायलों को भी बचाव नाव तक पहुंचाया। इस बीच कैप्टन दीपक स्वयं ही आग से झुलस गये, लेकिन उन्होंने अपनी टीम के सदस्यों को राहत नौका तक उतारा। बाद में एक घायल की मौत हो गयी। हमले की जानकारी मिलने पर भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएस कोलकत्ता ने इन सभी क्रू मेंबर्स को बचा लिया।

गौरतलब है कि दीपक शर्मा देहरादून के डिफेंस कालोनी में रहते हैं और वह पिछले 17 साल से मर्चेंट नेवी कंपनी में काम कर रहे हैं। उनके परिजनों का कहना है कि दीपक हमले में खुद घायल हो गये लेकिन उन्होंने अपने कर्तव्य का निर्वहन किया। इस जहाज पर वह इकलौते भारतीय थे। इस हमले में घायल दीपक और उनके साथियों का जिबोजी में इलाज चल रहा है। दीपक पदमश्री डा. माधुरी बड़थ्वाल के दामाद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top