Breaking News
नौ स्थानों पर 4G मोबाइल सेवा शुरू कराने की पहल, सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र
नौ स्थानों पर 4G मोबाइल सेवा शुरू कराने की पहल, सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं
मैनपुरी में शादी को लेकर विवाद, पिता ने बेटी को गोली मारकर किया घायल; पुलिस हिरासत में आरोपी
मैनपुरी में शादी को लेकर विवाद, पिता ने बेटी को गोली मारकर किया घायल; पुलिस हिरासत में आरोपी
महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
यूके में पढ़ाई कराने का झांसा देकर 17.50 लाख रुपये ठगे, दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज
यूके में पढ़ाई कराने का झांसा देकर 17.50 लाख रुपये ठगे, दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज
दरभंगा में बस से 26 किलो गांजा बरामद, महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार
दरभंगा में बस से 26 किलो गांजा बरामद, महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
एशियाई पैरा खेलों में भारत का जलवा, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड तो अवनि लेखरा को मिला सिल्वर
एशियाई पैरा खेलों में भारत का जलवा, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड तो अवनि लेखरा को मिला सिल्वर
देहरादून में दुकान से चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 5 हजार रुपये और चांदी के सिक्कों के साथ आरोपी गिरफ्तार
देहरादून में दुकान से चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 5 हजार रुपये और चांदी के सिक्कों के साथ आरोपी गिरफ्तार
नवी मुंबई में स्कूल बस में 3 साल की बच्ची से कथित यौन उत्पीड़न, ड्राइवर गिरफ्तार

मुंबई। नवी मुंबई के कामोठे इलाके में एक तीन वर्षीय बच्ची के साथ स्कूल बस में कथित यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। आरोप है कि छुट्टी के बाद जब अन्य बच्चे अपने-अपने घर उतर गए और बच्ची बस में अकेली रह गई, तब ड्राइवर ने उसका फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।

मामले का खुलासा तब हुआ, जब घर पहुंचने के बाद बच्ची ने अपनी दादी से पेट दर्द की शिकायत की। बातचीत के दौरान बच्ची ने कथित तौर पर बताया कि बस में ड्राइवर ने उसके साथ गलत हरकत की थी। इसके बाद दादी ने स्कूल प्रबंधन को घटना की जानकारी दी और पुलिस से शिकायत की।

पुलिस के अनुसार, बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें यौन उत्पीड़न की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को गुरुवार को पनवेल की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे शनिवार तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और स्कूल प्रबंधन से जुड़े कर्मचारियों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के साथ पॉक्सो अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस के मुताबिक, घटना बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे की है। बच्ची रोजाना अन्य बच्चों के साथ निजी बस से स्कूल आती-जाती थी। बुधवार को ड्राइवर किंडरगार्टन और प्राथमिक कक्षा के बच्चों को उनके घर छोड़ने के लिए बस लेकर निकला था।

अन्य बच्चों के अपने-अपने गंतव्य पर उतर जाने के बाद तीन वर्षीय बच्ची बस में अकेली रह गई थी। आरोप है कि इसी दौरान ड्राइवर ने बच्ची के साथ वारदात की। पुलिस अब मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top