Breaking News
जौनपुर क्षेत्र में कोल्ड स्टोरेज निर्माण की घोषणा, प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान
जौनपुर क्षेत्र में कोल्ड स्टोरेज निर्माण की घोषणा, प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान
मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का घर-घर चरण शुरू, बीएलओ ने गणना प्रपत्रों का वितरण किया प्रारंभ
मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का घर-घर चरण शुरू, बीएलओ ने गणना प्रपत्रों का वितरण किया प्रारंभ
प्रेम संबंध के विवाद में 18 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या, दोस्त गंभीर घायल
प्रेम संबंध के विवाद में 18 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या, दोस्त गंभीर घायल
चारधाम यात्रा मार्गों पर एमआरपी से अधिक वसूली बर्दाश्त नहीं, होगी सख्त कार्रवाई : आयुक्त
चारधाम यात्रा मार्गों पर एमआरपी से अधिक वसूली बर्दाश्त नहीं, होगी सख्त कार्रवाई : आयुक्त
जौनसार की संस्कृति, परंपराएँ और प्रकृति के प्रति सम्मान, राज्य की समृद्ध विरासत है- मुख्यमंत्री
जौनसार की संस्कृति, परंपराएँ और प्रकृति के प्रति सम्मान, राज्य की समृद्ध विरासत है- मुख्यमंत्री
AI से तस्वीरें मॉर्फ कर युवतियों को ब्लैकमेल करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार
AI से तस्वीरें मॉर्फ कर युवतियों को ब्लैकमेल करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार
अवैध संबंध के शक में पत्नी के सामने फल विक्रेता पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, आरोपी रायपुर से गिरफ्तार
अवैध संबंध के शक में पत्नी के सामने फल विक्रेता पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, आरोपी रायपुर से गिरफ्तार
​देवभूमि की शांति भंग करने वाले अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शेगी सरकार- कुसुम कण्डवाल
​देवभूमि की शांति भंग करने वाले अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शेगी सरकार- कुसुम कण्डवाल
जनता की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें- जिलाधिकारी
जनता की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें- जिलाधिकारी
मौसम बदलने से हो रहा है गले में इंफेक्शन और जुकाम, शहद के साथ ये चीज मिलाकर पाएं आराम

अक्टूबर आते ही मौसम बदलने लगा है. थोड़े-थोड़े ठंड का भी एहसास हो रहा है. दिन में थोड़ी गर्मी लेकिन रात में ठंड लग रही है। ऐसे में गले में इंफेक्शन और जुकाम जैसी छोटी-छोटी समस्याएं परेशान कर सकती हैं. हालांकि, इनसे बचने के लिए कुछ घरेलू उपाय कर सकते हैं।

सर्दी-जुकाम या गले में खराश-इंफेक्शन से बचने के लिए शहद रामबाण साबित हो सकता है. शहद में कुछ चीजें मिलाकर खाने से इस तरह की प्रॉब्लम्स से छुटकारा मिल सकता है. शरीर की इम्यूनिटी भी बढ़ती है और कई बीमारियां दूर ही रहती हैं।

शहद में अदरक मिलाकर खाएं
गले में इंफेक्शन और जुकाम के लिए शहद और लहसुन चमत्कारिक है. बच्चे हों या बड़े शहद में लिपटी लहसुन की एक कली हर दिन खाने से इससे जल्दी आराम मिल जाएगा. लहसुन में एलिसिन पाया जाता है, जो ब्लड शुगर घटाने, कोलेस्ट्रॉल कम करने और इंफेक्शन से लडऩे में मदद करता है। लहसुन-शहद दोनों एंटी ऑक्सीडेंट्स से भरपूर हैं. इससे इम्यूनिटी सिस्टम भी मजबूत होता है।

शहद और मुलेठी
मुलेठी के छोटे टुकड़े चूसने से गले की खराश, इंफेक्शन, जुकाम और खांसी ठीक हो जाती है. मुलेठी में एंटी-ऑक्सिडेंट्स और एंटीबायोटिक गुण होते हैं, जो कई बीमारियों से बचाते हैं. इससे अर्थराइटिस, दर्द सूजन को कम करने में भी मदद मिलती है. मुलेठी में मैग्नीशियम, कैल्शियम और बीटा कैराटीन जैसे मिनरल्स और फ्लेवोनॉइड्स भी होते हैं, जो इसे ज्यादा ताकतवर बनाते हैं। इसे शहद के साथ मिलाकर खाने से शरीर को काफी फायदे होते हैं. एक चम्मच मुलेठी के पाउडर में शहद मिलकार दिन में दो बार खाने से मौसमी बीमारियों से राहत मिलती है।

इन चीजों से भी गले की दिक्कत होगी दूर
गले में राहत देने के लिए तुलसी की पत्तियां भी कमाल की होती हैं. अगर सर्दी में आपके गले में दर्द रहता है या फिर किसी भी तरीके के संक्रमण से बोलने में भी दिक्कत हो रही है तो तुलसी के पत्ते को खाने से ये दिक्कत दूर हो जाएगी, क्योंकि तुलसी के पत्तों में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो खाने से गले में काफी राहत पहुंचाने का काम करेगें. इन पत्तियों को आप कच्चा या फिर पानी में उबालकर भी खा सकते हैं। इसके अलावा गले में दिक्कत होने पर आप अदरक को चबाकर खाएंगे तो ये भी आपके लिए कारगर साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top