Breaking News
ऋषिकेश में गांजा खपाने की फिराक में थे मेरठ के दो तस्कर, महिला समेत गिरफ्तार
ऋषिकेश में गांजा खपाने की फिराक में थे मेरठ के दो तस्कर, महिला समेत गिरफ्तार
सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट का पुलिस ने लिया संज्ञान, युवक हिरासत में
सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट का पुलिस ने लिया संज्ञान, युवक हिरासत में
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान
दो साल से मुंबई में छिपा 10 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार, डेंटिंग की दुकान पर कर रहा था काम
दो साल से मुंबई में छिपा 10 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार, डेंटिंग की दुकान पर कर रहा था काम
जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
पटेलनगर में मोबाइल स्नेचिंग का खुलासा, नशे की लत पूरी करने के लिए वारदात करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
पटेलनगर में मोबाइल स्नेचिंग का खुलासा, नशे की लत पूरी करने के लिए वारदात करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
हर बार सीने में दर्द हार्ट अटैक नहीं होता, हो सकती है फेफड़ों से जुड़ी ये बीमारी

आमतौर पर हार्ट अटैक का सबसे बड़ा संकेत सीने में दर्द होना होता है। लेकिन सीने में दर्द केवल हार्ट अटैक हो ऐसा जरूरी नहीं है, क्योंकि कई मामलों में यह बात सामने आई है कि सीने में दर्द की समस्या का कनेक्शन फेफड़ों से भी हो सकता है और इसके कारण हार्ट अटैक से भी गंभीर स्थिति हो सकती है।तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि सीने में दर्द फेफड़ों की किस बीमारी की ओर संकेत करता है और हमें इससे कैसे बचना चाहिए।

साधारण सीने में दर्द हो सकता है पल्मोनरी एम्बोलिज्म
पल्मोनरी एम्बोलिज्म एक फेफड़ों की स्थिति है, जिसमें लंग्स में ब्लड क्लॉट बन जाते हैं. यह फेफड़ों की आर्टरी में ब्लड सर्कुलेशन को रोकते हैं. ज्यादातर ब्लड क्लॉट पैरों की नसों से शुरू होकर फेफड़ों तक जाता है और यह स्थिति काफी गंभीर होती है. अगर किसी को बार-बार सीने में दर्द हो रहा है, सांस लेने में तकलीफ है, चलने फिरने या बोलने में सांस फूलती है या दिक्कत होती है, तो आपको तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए क्योंकि यह लंग्स क्लॉटिंग के कारण हो सकता है।

फेफड़ों में क्लॉटिंग के लक्षण
फेफड़ों में क्लॉटिंग होने के सामान्य लक्षणों में सांस लेने में कठिनाई होना, सीने में दर्द होना, बेहोश हो जाना, हार्टबीट का कंट्रोल न रहना, तेज दिल का धडक़ाना, पसीना आना, बुखार आना और पैरों में सूजन होना आम है।

लंग क्लॉट और हार्ट अटैक में अंतर
लंग्स क्लॉट की कंडीशन में आपको ऐसा महसूस होगा जैसे दिल का दौरा पड़ रहा हो, इसमें दर्द अक्सर तेज होता है और जब आप गहरी सांस लेते हैं तो दर्द और ज्यादा बढ़ जाता है. इतना ही नहीं खाते, छींकते या झुकते समय भी फेफड़े या सीने में अजीब सा दर्द होता है।

लंग्स क्लॉट से कैसे बचें
अब बात आती है कि लंग्स क्लॉट से कैसे बचा जा सकता है, तो इससे बचने के लिए आपको एक बैलेंस डाइट लेना बहुत जरूरी है, फिजिकली फिट और एक्टिव रहना चाहिए. स्मोकिंग से बचना चाहिए, लंबे समय तक क्रॉस करके नहीं बैठना चाहिए, टाइट फिटिंग के कपड़े नहीं पहनना चाहिए और वजन को नियंत्रित करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top