Breaking News
श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात
श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग
मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल
जमीन के विवाद में रिटायर्ड पुलिसकर्मी की हत्या, सगा भाई गिरफ्तार
जमीन के विवाद में रिटायर्ड पुलिसकर्मी की हत्या, सगा भाई गिरफ्तार
कम उम्र में बढ़ रहा डायबिटीज का खतरा, नींद की कमी से लेकर तनाव तक ये आदतें बढ़ा सकती हैं ब्लड शुगर
कम उम्र में बढ़ रहा डायबिटीज का खतरा, नींद की कमी से लेकर तनाव तक ये आदतें बढ़ा सकती हैं ब्लड शुगर
युवक की मौत के मामले में प्रेमिका और उसके भाई समेत चार पर हत्या का मुकदमा दर्ज
युवक की मौत के मामले में प्रेमिका और उसके भाई समेत चार पर हत्या का मुकदमा दर्ज
“बेटी-ब्वारयूं कु कौथिग” में सीएम धामी का जुदा अंदाज सबको भाया

मुख्यमंत्री की सादगीभरी जीवनशैली करती है उन्हें हर किसी से कनेक्ट

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आमजन के मध्य यूं ही इतने लोकप्रिय नहीं हैं। दरअसल, मुख्यमंत्री की सादगीभरी जीवनशैली उन्हें हर किसी से कनेक्ट करती है। अब आज की ही बात लीजिए। मुख्यमंत्री टिहरी में “बेटी-ब्वारयूं कु कौथिग” कार्यक्रम में प्रतिभाग के लिए पहुँचे थे। यहां स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों, हस्तशिल्प और हस्तकला प्रदर्शनी भी लगाई गई थी। इस प्रदर्शनी में प्रदर्शित किए गए उत्पादों का न केवल उन्होंने बेहद गंभीरता के साथ अवलोकन किया बल्कि इन महिलाओं के बीच बैठकर उन्होंने उनका खूब उत्साहवर्धन भी किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्वयं जॉन्दरा (जांता) चलाकर महिलाओं को प्रोत्साहित भी किया। यही नहीं महिलाओं को हस्तशिल्प उत्पादों को बनाते देख मुख्यमंत्री उनकी मदद करने लगे। राज्य के मुखिया के इस रूप को देख प्रदर्शनी में मौजूद महिलाएं भी खासी प्रभावित दिखी। इस दौरान सीएम ने भी हल्के फुल्के पल बिताते हुए महिलाओं से उनके कामकाज के बारे में जाना और उनका उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें बताया कि राज्य सरकार की ओर से हाउस ऑफ हिमाल्यास नाम से एकीकृत ब्रांड लांच किया गया है जिसके तले उत्तराखंड के तमाम उत्पादों को देश-विदेश में बेचा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top