Breaking News
फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट
फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट
टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
देहरादून में मंदिर से घंटियां चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
देहरादून में मंदिर से घंटियां चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण
लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण
वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी- मुख्यमंत्री धामी
वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी- मुख्यमंत्री धामी
पेपर लीक आंदोलन में पहुंचे उत्तराखंड पुलिस के सिपाही , पुलिस महकमे में मची हलचल
पेपर लीक आंदोलन में पहुंचे उत्तराखंड पुलिस के सिपाही , पुलिस महकमे में मची हलचल
STF, उत्तराखण्ड की बड़ी कार्यवाही – अन्तर्राज्यीय साइबर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
STF, उत्तराखण्ड की बड़ी कार्यवाही – अन्तर्राज्यीय साइबर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
पौड़ी में वन्यजीव तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, गुलदार की खाल के साथ आरोपी गिरफ्तार
पौड़ी में वन्यजीव तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, गुलदार की खाल के साथ आरोपी गिरफ्तार
मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश
मिर्जापुर सीजन 3 का फर्स्ट लुक आउट, गुड्डू भैया और गोलू कुर्सी के दावेदार

ओटीटी की दुनिया पर राज करने वाले कालीन भैया और गुड्डू पंडित एक बार फिर ‘मिर्जापुर 3’ के साथ वापसी करने जा रहे हैं. हाल ही में सीरीज का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज किया गया है. जिसने रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर आग लगा दी है. पोस्टर के साथ सीरीज की कहानी और रिलीज डेट का भी खुलासा हो गया है।

क्राइम और थ्रिलर से भरपूर वेब सीरीज मिर्जापुर 3 इसी साल ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है. सीरीज का पहला पोस्टर भी सामने आ चुका है जो सत्ता की कुर्सी को बयां करता है. इसे देखकर अब फैंस ये जानने के लिए और भी ज्यादा एक्साइटिड हो गए हैं कि आखिर ये कुर्सी किसे मिलने वाली है। फैंस की बेकरारी को देखकर ये तो साफ हो गया कि सीरीज का तीसरा सीजन भी ब्लॉकबस्टर हिट होने वाला है.
वहीं बीते दिन अली फजल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इससे जुड़ी एक पोस्ट शेयर की थी। जिसमें वो गुड्डू पंडित बनकर अपनी लाइंस की याद करते हुए दिखाई दिए थे. इस वीडियो को शेयर करते हुए अली ने लिखा था कि, शुरू हो चुका है….क्या आप रेडी हैं? कल कुछ आ रहा. कल कुछ हो रहा है. बंपर बकैती छिडऩे वाली है. हैशटैग में उन्होंने गुड्डू, गुड्डू पंडित और मिर्जापुर यूज किया था. एक्टर की ये पोस्ट भी ताबड़तोड़ वायरल हुई थी।

बता दें कि मिर्जापुर के अभी तक दो सीजन रिलीज हो चुके हैं. इसका पहला सीजन 16 नवंबर 2018 में आया था. जिसने ओटीटी की दुनिया में भौकाल मचाकर रख दिया था. सीरीज में अली फजल और पंकज त्रिपाठी की दमदार एक्टिंग ने चार चांद लगाए थे और पंकज त्रिपाठी ‘कालीन भैया’ बनकर फैंस के दिलों पर छा गए थे.

वहीं इसके बाद सीरीज का दूसरा सीजन आया. जो 23 अक्टूबर 2020 को रिलीज हुआ. सीजन 2 में सीरीज के साथ विजय वर्मा जैसे कई दिग्गज कलाकार जुड़ें. जिन्होंने दर्शकों को खूब इंप्रेस किया. अब फैंस को इसके तीसरे सीजन के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है. जो इसी साल रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top