Breaking News
मेहनत और प्रतिभा को सम्मान देगी योगी सरकार, विद्यालयों के वार्षिकोत्सव में मिलेगा पुरस्कार

स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
घर में फंदे से लटका मिला 28 वर्षीय महिला का शव, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप
घर में फंदे से लटका मिला 28 वर्षीय महिला का शव, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया
शाम को घर से निकला युवक सुबह गांव के बाहर मृत मिला, शरीर पर चोट के निशान
शाम को घर से निकला युवक सुबह गांव के बाहर मृत मिला, शरीर पर चोट के निशान
अमेरिका-ईरान तनाव फिर चरम पर, तेल टैंकरों पर हमले के बाद बढ़ा टकराव
अमेरिका-ईरान तनाव फिर चरम पर, तेल टैंकरों पर हमले के बाद बढ़ा टकराव
‘हैवान’ को सेंसर बोर्ड की हरी झंडी, 11 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
‘हैवान’ को सेंसर बोर्ड की हरी झंडी, 11 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
अवैध हथियार नेटवर्क का पर्दाफाश, सोनू दरियापुर गिरोह से जुड़ा बदमाश गिरफ्तार; 8 हथियार बरामद
अवैध हथियार नेटवर्क का पर्दाफाश, सोनू दरियापुर गिरोह से जुड़ा बदमाश गिरफ्तार; 8 हथियार बरामद
घर पर कालीन साफ करने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स, फिर देखें कैसे चमकेगा नया जैसा

कालीन न सिर्फ हमारे घर की शोभा बढ़ाते हैं, बल्कि एक आरामदायक और गर्माहट का एहसास भी देते हैं.वे हमारे घर की संस्कृति और सजावट का एक हिस्सा बन जाता हैं. लेकिन जब यह गंदे हो जाते हैं तो इन्हें साफ करने के लिए ड्राईक्लीनिंग सर्विसेज का सहारा लेना पड़ता है, जो कि खर्चीला पड़ जाता है. इसलिए बहुत से लोग ऐसे उपाय खोजते हैं जिनसे वे घर पर ही अपने कालीनों को आसानी से और कम खर्च में साफ कर सकें. आइये, ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में जानते हैं जो आपके कालीन को नए जैसा चमकदार बनाने में मदद करेंगे, बिना किसी खर्च के।

बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा, घरेलू सफाई का एक अच्छी चीज है.यह कालीन की मैल को आसानी से दूर कर सकता है. इसे उपयोग करने के लिए, बस अपने कालीन पर थोड़ा सा बेकिंग सोडा बराबरी से छिडक़ें और इसे कुछ घंटे या रात भर के लिए वैसे ही छोड़ दें। इस दौरान बेकिंग सोडा दुर्गंध को सोख लेगा. इसके बाद, वैक्यूम क्लीनर की मदद से बेकिंग सोडा को अच्छी तरह से साफ कर दें। यह सिंपल ट्रिक आपके कालीन को ताजा और साफ बनाने में मदद करेगी, वो भी बिना किसी खर्च के।

सोडा वॉटर और सिरका
सोडा वॉटर और सिरका, कालीन के दागों को हटाने के लिए बहुत अच्छे होते हैं। दाग वाले स्थान पर सोडा वॉटर डालें और थोड़ी देर बाद सिरका मिलाएं. इसे कुछ मिनटों के लिए छोड़ दें, फिर साफ कपड़े से पोछ लें। यह तरीका दागों को आसानी से साफ कर देता है।

आइस क्यूब ट्रिक
कालीन से गम या मोम निकालने के लिए आइस क्यूब का उपयोग करना एक बहुत ही आसा तरीका है. जब गम या मोम कालीन में चिपक जाए, तो उस पर कुछ मिनट के लिए आइस क्यूब रख दें. ठंड से गम या मोम सख्त हो जाएगा, जिससे उसे खुरचकर आसानी से निकाला जा सकता है. इस तरीके से, बिना किसी नुकसान के, आप अपने कालीन को साफ और सुंदर रख सकते हैं। इसके लिए ज्यादा सामग्री की भी जरूरत नहीं पड़ती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top