Breaking News
पौड़ी को जाम से मिलेगी राहत, 300 वाहनों की क्षमता वाली बहुमंजिला पार्किंग की तैयारी तेज
पौड़ी को जाम से मिलेगी राहत, 300 वाहनों की क्षमता वाली बहुमंजिला पार्किंग की तैयारी तेज
लोहाघाट में 257 करोड़ की लागत से बन रहा बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज, डीएम ने किया निरीक्षण
लोहाघाट में 257 करोड़ की लागत से बन रहा बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज, डीएम ने किया निरीक्षण
निर्माणाधीन भवन में मिला पंजाब निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति का शव, पांचवीं मंजिल से गिरने की आशंका
निर्माणाधीन भवन में मिला पंजाब निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति का शव, पांचवीं मंजिल से गिरने की आशंका
शेरपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांग शिविर आयोजित, 208 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ
शेरपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांग शिविर आयोजित, 208 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ
रुड़की में अवैध तमंचों की खरीद-फरोख्त का खुलासा, दो युवक गिरफ्तार
रुड़की में अवैध तमंचों की खरीद-फरोख्त का खुलासा, दो युवक गिरफ्तार
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत
मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, देहरादून में 27 दुकानों की जांच
मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, देहरादून में 27 दुकानों की जांच
पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और सैनिक परिवारों का सम्मान हमारा नैतिक दायित्व: कैबिनेट मंत्री

कांग्रेस की 24 जुलाई से शुरू हो रही केदारनाथ धाम बचाओ पैदल यात्रा का पूर्व सीएम ने किया समर्थन 

भाजपा अपने इस अपराध के लिए मांगे मांफी- पूर्व सीएम हरीश रावत 

भाजपा को लगी धाम बनाने की होड़ – पूर्व सीएम 

देहरादून। कांग्रेस की 24 जुलाई से शुरू हो रही केदारनाथ धाम बचाओ पैदल यात्रा का पूर्व सीएम हरीश रावत ने समर्थन किया। कहा, जब तक भाजपा अपने इस अपराध के लिए माफी नहीं मांगती है तब तक केदारनाथ धाम बचाओ संघर्ष जारी रहना चाहिए।

हरीश रावत ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि केदारनाथ धाम बचाओ यात्रा में ऋषिकेश और अगस्त्यमुनि में भाग लूंगा। धाम और शंकराचार्यों के सम्मान को बचाने की लड़ाई अभी समाप्त नहीं हुई है। भाजपा में धाम बनाने की होड़ लगी है।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और गणेश जोशी ने तो धाम बनाने का अपने पास कॉपीराइट समझ लिया था। उनके कंपटीशन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उतर आए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वरूपानंद के अपमान के लिए कई शंकराचार्य बना दिए।

केदारनाथ और बदरीनाथ धामों की जनता ने समय-समय पर भाजपा को फटकारा है। जिस दल ने अपने ऊपर शंकराचार्य बनाने का अधिकार अधिकृत कर लिया था, उस पार्टी ने धाम बनाने का भी अधिकार अपने पास मान लिया था। इसलिए दिल्ली में केदार मंदिर को केदारनाथ धाम घोषित कर दिया और उस पर सरकारी संतों से भी मुहर लगवा दी।

कभी-कभी रावत भी अच्छा निर्णय कर लेते
पूर्व सीएम हरीश रावत ने छात्र संघ चुनाव में छात्राओं को 50 प्रतिशत आरक्षण के निर्णय को सराहा। कहा, रावत भी कभी-कभी अच्छा निर्णय कर लेते हैं। शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में कोई निर्णय धरातल पर नहीं उतरा। लेकिन छात्राओं को आरक्षण का अच्छा निर्णय किया है। राज्य में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक अच्छा कदम होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top