Breaking News
पौड़ी को जाम से मिलेगी राहत, 300 वाहनों की क्षमता वाली बहुमंजिला पार्किंग की तैयारी तेज

लोहाघाट में 257 करोड़ की लागत से बन रहा बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज, डीएम ने किया निरीक्षण

निर्माणाधीन भवन में मिला पंजाब निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति का शव, पांचवीं मंजिल से गिरने की आशंका

शेरपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांग शिविर आयोजित, 208 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

रुड़की में अवैध तमंचों की खरीद-फरोख्त का खुलासा, दो युवक गिरफ्तार

विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत

मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, देहरादून में 27 दुकानों की जांच

पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और सैनिक परिवारों का सम्मान हमारा नैतिक दायित्व: कैबिनेट मंत्री

चार दिन से बंद मकान से आई दुर्गंध, अंदर सोफा पर मिला 45 वर्षीय व्यक्ति का शव

गोरखपुर। सहारा स्टेट के मल्हार स्थित एक मकान में शुक्रवार सुबह 45 वर्षीय अभिषेक त्रिपाठी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मकान करीब चार दिनों से बंद था। शुक्रवार सुबह घर से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची खोराबार पुलिस ने दरवाजा खुलवाया तो अभिषेक का शव सोफा सेट पर पड़ा मिला।

मकान नंबर 2/202 में अभिषेक त्रिपाठी रहते थे। आसपास के लोगों के मुताबिक, पिछले करीब चार दिनों से मकान का दरवाजा बंद था। शुक्रवार सुबह दुर्गंध आने के बाद पड़ोसियों को अनहोनी की आशंका हुई और उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और कमरे की छानबीन की। पुलिस के मुताबिक, मकान का दरवाजा अंदर से बंद था। फोरेंसिक टीम ने मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए और कमरे की स्थिति की जांच की।

पुलिस कमरे में किसी तरह के संघर्ष या अन्य संदिग्ध परिस्थितियों की भी जांच कर रही है। आसपास के लोगों से भी जानकारी ली जा रही है। परिवार के लोगों को सूचना दे दी गई है और उनके आने का इंतजार किया जा रहा है।

सीओ कैंट कीर्ति निधि आनंद ने बताया कि दरवाजा अंदर से बंद था और मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही अभिषेक की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top