Breaking News
‘रामायण’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, दुनियाभर में पार किया 1500 करोड़ का आंकडा
‘रामायण’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, दुनियाभर में पार किया 1500 करोड़ का आंकडा
पलवल में पुलिस मुठभेड़, तीन लूट की वारदातों में वांछित बदमाश गिरफ्तार; पैर में लगी गोली
पलवल में पुलिस मुठभेड़, तीन लूट की वारदातों में वांछित बदमाश गिरफ्तार; पैर में लगी गोली
बिहारशरीफ: प्रॉपर्टी डीलर का अपहरण कर हत्या, पांच आरोपी गिरफ्तार; 10 लाख की सुपारी देने के एंगल से भी जांच
ऑनलाइन कारोबार में मोटे मुनाफे का झांसा देकर महिला से 38 लाख की ठगी, एक ही परिवार के चार लोगों पर केस
ऑनलाइन कारोबार में मोटे मुनाफे का झांसा देकर महिला से 38 लाख की ठगी, एक ही परिवार के चार लोगों पर केस
अनुसूचित जाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत लंबित प्रकरणों की समीक्षा, 15 दिसंबर तक निस्तारण के निर्देश
अनुसूचित जाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत लंबित प्रकरणों की समीक्षा, 15 दिसंबर तक निस्तारण के निर्देश
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तराखण्ड का संकल्प– पोलियो मुक्त उत्तराखण्ड, हर बच्चे को सुरक्षा का कवच
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तराखण्ड का संकल्प– पोलियो मुक्त उत्तराखण्ड, हर बच्चे को सुरक्षा का कवच
एसपी ग्रामीण जया बलोनी ने किया रानीपोखरी थाने का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
एसपी ग्रामीण जया बलोनी ने किया रानीपोखरी थाने का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
विकासनगर में संगठित अपराध करने वाले गिरोह पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज
विकासनगर में संगठित अपराध करने वाले गिरोह पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज
मुख्यमंत्री धामी ने सांसद अनिल बलूनी के आवास पहुंचकर दी इगास पर्व की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने सांसद अनिल बलूनी के आवास पहुंचकर दी इगास पर्व की शुभकामनाएं
वाराणसी: किशोरी से देह व्यापार कराने के मामले में चार और आरोपी गिरफ्तार

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में सारनाथ थाना क्षेत्र के पहड़िया सारंग चौराहा स्थित एक किराए के मकान में किशोरी से देह व्यापार कराने के गंभीर मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। सारनाथ पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रतापगढ़ के रमईपुर नेवादा इलाके से चार और मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए चारों आरोपियों से सघन पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इस मामले में दो आरोपियों को पुलिस पहले ही सलाखों के पीछे भेज चुकी है।

सारनाथ थाना प्रभारी पंकज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि एक सामाजिक संस्था (NGO) ‘फ्रीडम फर्म’ के पदाधिकारियों—रेमिन जान, अंजना रानी, शालिनी वाल्टर और अमितेज लायल ने पुलिस को इस घिनौने रैकेट की लिखित शिकायत दी थी। संस्था ने सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) सारनाथ को सूचित किया था कि पहड़िया सारंग चौराहे के पास एक किराए के मकान में किशोरियों से जबरन देह व्यापार कराया जा रहा है।

NGO से मिले इनपुट के आधार पर पुलिस को पता चला कि इस रैकेट से जुड़े मुख्य आरोपी प्रतापगढ़ के रमईपुर नेवादा में छिपे हुए हैं। इसके बाद उपनिरीक्षक अमरजीत कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर प्रतापगढ़ भेजी गई। पुलिस की भनक लगते ही आरोपी भागने की फिराक में थे, लेकिन घेराबंदी कर सुबरातन, वाजिद, लियाकत और साफरून (सभी निवासी: रमईपुर नेवादा, पट्टी, प्रतापगढ़) को गिरफ्तार कर लिया गया।

 पुलिस के मुताबिक, इस मामले की जड़ें काफी गहरी हैं। इससे पहले शिवपुर थाना क्षेत्र के काशीराम आवास निवासी मनोज और शादुनिशा को इस धंधे को संचालित करने के आरोप में जेल भेजा जा चुका है। गौरतलब है कि इससे पहले भी पुरानापुल चौकी प्रभारी अनुज शुक्ला ने इसी मकान में एक किशोरी (भतीजी) से जबरन देह व्यापार कराने के आरोप में दो लोगों को रंगे हाथों पकड़कर जेल भेजा था। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है ताकि मानव तस्करी से जुड़े अन्य चेहरों को बेनकाब किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top