Breaking News
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान
दहेज में पांच लाख रुपये और कार की मांग का आरोप, पति समेत नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज
दहेज में पांच लाख रुपये और कार की मांग का आरोप, पति समेत नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज
जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 29 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 29 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं
रेलवे अधिकारी बनकर सोना कारोबारी के कर्मचारी से ठगे दो किलो सोना, बरेली के तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे अधिकारी बनकर सोना कारोबारी के कर्मचारी से ठगे दो किलो सोना, बरेली के तीन आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली-एनसीआर में 7 और 8 नवंबर को ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय
दिल्ली-एनसीआर में 7 और 8 नवंबर को ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय
गाजियाबाद में महिला पहलवानों से छेड़छाड़ और मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार
गाजियाबाद में महिला पहलवानों से छेड़छाड़ और मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार
मधुबनी में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान चली गोली, 18 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल
मधुबनी में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान चली गोली, 18 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल
कपूरथला में गैंगवार: सुक्खा काहलवां के करीबी गोपी की गोली मारकर हत्या

जालंधर- पंजाब के कपूरथला में गैंगवार की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसमें कुख्यात गैंगस्टर सुक्खा काहलवां के करीबी माने जाने वाले गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने उस समय हमला किया जब गोपी अपनी कार में बैठा हुआ था।

प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, अज्ञात हमलावरों ने अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुए इस हमले में गोपी को संभलने का मौका नहीं मिला और वह कार की सीट पर ही दम तोड़ गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी को सुक्खा काहलवां हत्या मामले का अहम गवाह बताया जा रहा था और वह अपने बयान से पीछे हटने को तैयार नहीं था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।

घटना के बाद सोशल मीडिया पर कुछ गैंगस्टरों द्वारा हत्या की जिम्मेदारी लेने के दावे भी सामने आए हैं, हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। एसएसपी कपूरथला गौरव तूरा के अनुसार, पुलिस अलर्ट मोड पर है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और प्रदेश में बढ़ती गैंगवार की घटनाओं को लेकर एक बार फिर चिंता जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top