Breaking News
अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच
अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच
लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल
लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल
शराब की खुमारी में पत्नी से मारपीट, पुलिस ने जितेंद्र डंगवाल को दबोचा
शराब की खुमारी में पत्नी से मारपीट, पुलिस ने जितेंद्र डंगवाल को दबोचा
कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव
कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव
लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड
लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड
अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज
अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज
मोबाइल चोरी के शक में युवक को बंधक बनाकर पीटा,चार लोगों पर बंधक बनाकर मारपीट का आरोप; एक गिरफ्तार
मोबाइल चोरी के शक में युवक को बंधक बनाकर पीटा,चार लोगों पर बंधक बनाकर मारपीट का आरोप; एक गिरफ्तार
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल
कैलिफोर्निया में दो सहेलियों की हत्या के आरोप में भारतीय मूल की महिला गिरफ्तार
कैलिफोर्निया में दो सहेलियों की हत्या के आरोप में भारतीय मूल की महिला गिरफ्तार
मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ एशिया के सबसे अमीर शख्स बने गौतम अडानी

दुनिया के अरबपतियों में 12वें नंबर पर पहुंचे

मुंबई। मुकेश अंबानी को पछाड़ गौतम अडानी अब एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में गौतम अडानी 97.6 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ 12वें स्थान पर हैं, जबकि अंबानी 13वें स्थान पर आ गए हैं। अनकी कुल संपत्ति 97 अरब डॉलर है। बता दें साल 2024 की शुरुआत अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी के लिए धमाकेदार रही। पिछले 4 दिन की कमाई में अडानी ने दुनिया के सभी अमीरों को पीछे छोड़ दिया है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक इस साल अबतक अडानी की संपत्ति 13.3 अरब डॉलर बढ़ी है। इसमें से 7.67 अरब डॉलर तो गुरुवार को ही बढ़ गई। अडानी-हिंडनबर्ग केस में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अडानी ग्रुप के शेयरों में भारी उछाल है और अडानी की संपत्ति में इससे इजाफा हो रहा है।

अडानी अब दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 2 पायदान ऊपर चढक़र 12वें पर पहुंच गए हैं। जबकि, मुकेश अंबानी 13वें पायदान पर हैं। अडानी इस साल अब तक के टॉप गेनर हैं। इससे पहले साल 2023 के वह टॉप लूजर रहे। पिछले साल के टॉप गेनर एलन मस्क इस साल की अब तक की कमाई में टॉप लूजर की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। इस साल अब तक एलन मस्क ने करीब 9 अरब डॉलर गंवाए हैं। बर्नार्ड की संपत्ति में ही 10.8 अरब डॉलर घटकर 168 अरब डॉलर रह गई है। ये इस साल के टॉप लूजर हैं।

साल 2023 में जिन अरबपतियों पर डॉलर की बारिश हुई थी, इस बार उनके लिए 2024 की शुरुआत खराब रही। दुनिया के टॉप-10 अमीरों में केवल वॉरेन बफेट की ही संपत्ति में इस साल इजाफा हुआ है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में टॉप-10 में से 9 अरबपतियों की संपत्ति अभी लाल निशान में है। इनमें सबसे अधिक नुकसान वाले टॉप 3 हैं। बर्नार्ड अर्नाल्ट, एलन मस्क और जेफ बेजोस की कुल संपत्ति में 28 अरब डॉलर गंवा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top