Breaking News
आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार
आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार
हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार
हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार
03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी
03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी
रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद
रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद
अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज
अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश
जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण
जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण
30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच
30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच
पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार
पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार
सरकार ने 1323 अंशकालिक दाईयों को दी बड़ी सौगात

400 से बढ़ाकर 1000 रुपये किया मासिक मानदेय

प्रदेशभर की दाईयों ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत का जताया आभार

देहरादून। राज्य सरकार ने स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर अंशकालिक व्यवस्था पर तैनात 1323 दाईयों को बड़ी सौगात दी है। सरकार ने दाईयों का मासिक मानदेय 400 से बढ़कर 1000 रुपये कर दिया है। मासिक मानदेय में वृद्धि किये जाने पर प्रदेशभर की दाईयों में खुशी की लहर है। राज्य सरकार ने प्रदेशभर के परिवार कल्याण उपकेंद्रों पर अंशकालिक व पार्ट टाइम व्यवस्था और तैनात दाईयों के मानदेय वृद्धि को मंजूरी दे दी है। अभी तक इन दाईयों को 400 रुपये का भुगतान किया जाता था।

अब इन्हें राज्य सरकार द्वारा 1000 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। इस संबंध में स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने महानिदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण को पत्र जारी कर निर्देश दे दिये हैं। इसके साथ ही परिवार कल्याण उपकेंद्रों पर तैनात दाईयों को अपने वर्तमान कार्य एवं दायित्वों का निर्वहन करने व भविष्य में दाईयों के पद स्वीकृत न करने तथा नवीन नियुक्ति न करने के भी निर्देश दिए गए हैं। मानदेय में वृद्धि किये जाने पर प्रदेशभर की दाईयों ने खुशी जाहिर करते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत का आभार जताया।

बयान
प्रदेशभर में परिवार कल्याण उपकेंद्रों पर तैनात 1323 पार्ट टाइम व अंशकालिक दाईयों की वर्षों पुरानी मांग को सरकार ने पूरा कर दिया है। दाईयों को अब 1000 रुपये मासिक मानदेय दिया जाएगा। दाईयों के सहयोग से प्रदेशभर में संस्थागत प्रसव को बढ़ावा मिलेगा।– डॉ धन सिंह रावत, स्वास्थ्य मंत्री, उत्तराखंड सरकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top