Breaking News
आधी रात को छात्रों के बीच पहुंचा PM मोदी का संदेश, कहा- आपका संघर्ष बेकार नहीं जाएगा, पेपर माफिया पर होगा निर्णायक प्रहार
आधी रात को छात्रों के बीच पहुंचा PM मोदी का संदेश, कहा- आपका संघर्ष बेकार नहीं जाएगा, पेपर माफिया पर होगा निर्णायक प्रहार
उत्तराखंड में फिर सक्रिय होगा मानसून, कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट
उत्तराखंड में फिर सक्रिय होगा मानसून, कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट
देहरादून महायोजना-2041 : देहरादून के भविष्य पर फिर सुनी जाएगी जनता की आवाज, ताकि कोई भी व्यक्ति अपनी बात रखने से वंचित न रहे
देहरादून महायोजना-2041 : देहरादून के भविष्य पर फिर सुनी जाएगी जनता की आवाज, ताकि कोई भी व्यक्ति अपनी बात रखने से वंचित न रहे
ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित होटल एवं रिसॉर्ट्स से बीते पांच वर्षों में जिला पंचायत को प्राप्त राजस्व का दे विवरण- सीडीओ

जल्द शुरू होने जा रहा ऋषिपर्णा नदी के पुनर्जीवन का श्रीगणेश , उद्गम से होगा जीर्णोद्धार- डॉ. आशीष चौहान
जल्द शुरू होने जा रहा ऋषिपर्णा नदी के पुनर्जीवन का श्रीगणेश , उद्गम से होगा जीर्णोद्धार- डॉ. आशीष चौहान
बड़ी खबर : उत्तराखंड में नकल माफियाओं पर एक और बड़ी कार्रवाई, यूटीयू की सेमेस्टर परीक्षा का प्रश्नपत्र आउट करने के आरोप में सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार
बड़ी खबर : उत्तराखंड में नकल माफियाओं पर एक और बड़ी कार्रवाई, यूटीयू की सेमेस्टर परीक्षा का प्रश्नपत्र आउट करने के आरोप में सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार
मुख्य विकास अधिकारी ने की जिला दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र की प्रबंध समिति की बैठक, दिए अहम निर्देश 
मुख्य विकास अधिकारी ने की जिला दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र की प्रबंध समिति की बैठक, दिए अहम निर्देश 
भाजपा राष्ट्रीय सहकोषाध्यक्ष एवं सांसद राज्यसभा डा. नरेश बंसल ने अतारांकित प्रश्न संख्या 293 के माध्यम से आयुष्मान भारत और सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज संबिधत प्रश्न किया
भाजपा राष्ट्रीय सहकोषाध्यक्ष एवं सांसद राज्यसभा डा. नरेश बंसल ने अतारांकित प्रश्न संख्या 293 के माध्यम से आयुष्मान भारत और सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज संबिधत प्रश्न किया
शीतकालीन यात्रा से पहले सरकार सक्रिय, पर्यटन स्थलों की सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के आदेश

सीएम धामी ने जिलाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने को लेकर सभी जिलाधिकारियों के साथ चार घंटे तक विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को शीतकालीन यात्रा की तैयारियों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी पर्यटक स्थलों पर सड़क, पेयजल, पार्किंग व अन्य आधारभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के साथ मजबूत किया जाए।

मुख्यमंत्री ने रजत जयंती उत्सव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा साझा किए गए विजन के अनुरूप प्रत्येक जिले में कार्यों की प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

स्थाई निवासी प्रमाण पत्रों की जांच के कड़े निर्देश

सीएम धामी ने हाल ही में कुछ स्थानों पर कूटरचित दस्तावेजों के सहारे बाहरी लोगों के बसने के मामलों को गंभीरता से लेते हुए सभी जिलाधिकारियों को पिछले तीन वर्षों में जारी स्थाई निवासी प्रमाण पत्रों की विस्तृत जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जांच में दोषी पाए जाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता पर भी जोर

उन्होंने सभी सरकारी अस्पतालों में दवाइयों और चिकित्सा उपकरणों की समुचित उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही महिला एवं बाल रोग विशेषज्ञों की तैनाती के लिए जिलों से रिपोर्ट त्वरित रूप से शासन को भेजने को कहा।

सीमावर्ती क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने के निर्देश

दिल्ली में हाल ही में हुई घटनाओं को देखते हुए मुख्यमंत्री ने बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की सघन चेकिंग के निर्देश दिए। साथ ही सीमावर्ती क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने को कहा।

आपदा प्रभावित क्षेत्रों में तेजी से पुनर्निर्माण

सीएम धामी ने अधिकारियों को आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जारी पुनर्निर्माण कार्यों का स्वयं स्थल पर निरीक्षण कर प्रतिकूल मौसम से बचाव की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top