Breaking News
रोहतक में नाबालिग छात्रा के अपहरण और यौन शोषण मामले में 8 दोषियों को उम्रकैद
रोहतक में नाबालिग छात्रा के अपहरण और यौन शोषण मामले में 8 दोषियों को उम्रकैद
कोटद्वार में नवंबर के अंतिम सप्ताह में वृहद रोजगार मेला प्रस्तावित
कोटद्वार में नवंबर के अंतिम सप्ताह में वृहद रोजगार मेला प्रस्तावित
उरई में डेढ़ साल के मासूम की मौत, मां पर हत्या का आरोप; पुलिस ने हिरासत में लिया
उरई में डेढ़ साल के मासूम की मौत, मां पर हत्या का आरोप; पुलिस ने हिरासत में लिया
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 2 करोड़ 84 लाख रुपए की धनराशि हस्तांतरित
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 2 करोड़ 84 लाख रुपए की धनराशि हस्तांतरित
हरिद्वार के होटल में देह व्यापार की सूचना पर छापा, एक महिला समेत तीन गिरफ्तार; दो महिलाएं बरामद
हरिद्वार के होटल में देह व्यापार की सूचना पर छापा, एक महिला समेत तीन गिरफ्तार; दो महिलाएं बरामद
04 एवं 05 दिसम्बर को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरेगी हिमालयन कार रैली
04 एवं 05 दिसम्बर को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरेगी हिमालयन कार रैली
दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार
दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार
हर मौसम में ठंडे रहते हैं पैर? ब्लड सर्कुलेशन से लेकर थायरॉयड तक, इन 5 बीमारियों का हो सकता है संकेत
हर मौसम में ठंडे रहते हैं पैर? ब्लड सर्कुलेशन से लेकर थायरॉयड तक, इन 5 बीमारियों का हो सकता है संकेत
28 किसानों का दल सेब की अति सघन बागवानी का प्रशिक्षण लेने हिमाचल रवाना
28 किसानों का दल सेब की अति सघन बागवानी का प्रशिक्षण लेने हिमाचल रवाना
पहाड़ी इलाकों में गुलदार का आतंक- 24 घंटे में दो मासूमों को बनाया निवाला 
पूरे इलाके में दहशत का माहौल

मांग- गुलदार को आदमखोर घोषित कर मारने के आदेश जारी करे विभाग

श्रीनगर। इन दिनों उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में गुलदार की “गश्त” कुछ ज्यादा ही देखने को मिल रही है, न केवल गुलदार अपनी “गश्त” कर रहा है, बल्कि छोटे- छोटे मासूमों को अपना निवाला भी बना रहा है। इससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। लोगों का सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर गुस्सा भी फूट रहा है, साथ ही गुलदार को आदमखोर घोषित कर मारने के आदेश जारी करने की मांग भी की जा रही है। आपको बता दें कि उत्तराखंड में श्रीनगर के ग्लास हाउस रोड पर गुलदार ने एक चार साल के बच्चे को अपना निवाला बना लिया। दरअसल श्रीनगर निवासी सलामुद्दीन का छोटा बेटा अयान अंसारी (4) रविवार रात करीब नौ बजे घर के आंगन में खेल रहा था, तभी एक गुलदार वहां पहुंचा, और अयान पर झपट पड़ा। इस दौरान परिजन भी मौके पर मौजूद थे, लेकिन इससे पहले परिजन कुछ समझ पाते गुलदार अयान को उठाकर ले गया। परिजन और अन्य लोग उसके पीछे दौड़े, लेकिन तब तक गुलदार गायब हो चुका था। घर से करीब 20 मीटर दूर अयान का खून से लथपथ शव मिला।

वहीं पौड़ी जिले के खिर्सू ब्लॉक के ग्वाड़ गांव में भी गुलदार ने एक 11 वर्षीय मासूम को अपना शिकार बनाया है। 11 साल का अंकित अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ घर के समीप आंगन में कंचे खेल रहा था, तभी एक कंचा खेलते- खेलते दूर गिर गया, जिसकी तलाश में अंकित आगे निकला, और तभी घात लगाकर बैठे गुलदार ने अंकित पर हमला कर दिया, और उसे बुरी तरह घायल कर दिया। आनन- फानन में अंकित को अस्पताल श्रीकोट ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने अंकित को मृत घोषित कर दिया। परिजनों का रो- रोकर हाल बुरा चल रहा है। इन दिनों घात लगाए बैठे गुलदार के हमलों से लोगों में दहशत भरी हुई है, और सब की जुबां पर बस एक ही सवाल है कि आखिर कब तक गांवों में रहने वाले परिवार इस तरह जंगली जानवरों का निवाला बनते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top