Breaking News
समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 194 जन शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के दिए सख्त निर्देश
समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 194 जन शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के दिए सख्त निर्देश
IGI एयरपोर्ट पर 5.38 करोड़ की ड्रग्स बरामद: गीजर के अंदर सीक्रेट केबिन बनाकर छुपाया था हाइड्रोपोनिक गांजा, 2 गिरफ्तार
IGI एयरपोर्ट पर 5.38 करोड़ की ड्रग्स बरामद: गीजर के अंदर सीक्रेट केबिन बनाकर छुपाया था हाइड्रोपोनिक गांजा, 2 गिरफ्तार
दिल्ली यूनिवर्सिटी की असिस्टेंट प्रोफेसर हत्याकांड का खुलासा, करोड़ों की संपत्ति हड़पने के लिए रची गई थी साजिश
दिल्ली यूनिवर्सिटी की असिस्टेंट प्रोफेसर हत्याकांड का खुलासा, करोड़ों की संपत्ति हड़पने के लिए रची गई थी साजिश
विश्वविद्यालयों में साइबर सुरक्षा के हो पुख्ता इंतजाम- डाॅ. धन सिंह रावत
विश्वविद्यालयों में साइबर सुरक्षा के हो पुख्ता इंतजाम- डाॅ. धन सिंह रावत
जौनपुर क्षेत्र में कोल्ड स्टोरेज निर्माण की घोषणा, प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान
जौनपुर क्षेत्र में कोल्ड स्टोरेज निर्माण की घोषणा, प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान
मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का घर-घर चरण शुरू, बीएलओ ने गणना प्रपत्रों का वितरण किया प्रारंभ
मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का घर-घर चरण शुरू, बीएलओ ने गणना प्रपत्रों का वितरण किया प्रारंभ
प्रेम संबंध के विवाद में 18 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या, दोस्त गंभीर घायल
प्रेम संबंध के विवाद में 18 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या, दोस्त गंभीर घायल
चारधाम यात्रा मार्गों पर एमआरपी से अधिक वसूली बर्दाश्त नहीं, होगी सख्त कार्रवाई : आयुक्त
चारधाम यात्रा मार्गों पर एमआरपी से अधिक वसूली बर्दाश्त नहीं, होगी सख्त कार्रवाई : आयुक्त
जौनसार की संस्कृति, परंपराएँ और प्रकृति के प्रति सम्मान, राज्य की समृद्ध विरासत है- मुख्यमंत्री
जौनसार की संस्कृति, परंपराएँ और प्रकृति के प्रति सम्मान, राज्य की समृद्ध विरासत है- मुख्यमंत्री
“हनुमान जी की नीति ही आज के भारत की नीति है- मुख्यमंत्री योगी”

मुख्यमंत्री ने आतंकवाद के खिलाफ भारत के जवाब को बताया उचित और निर्णायक

उत्तर प्रदेश। अयोध्या में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश की सुरक्षा नीति और भारतीय सेना की दृढ़ता पर बल देते हुए कहा कि आज का भारत शांतिप्रिय जरूर है, लेकिन अपनी सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं करता। उन्होंने कहा, “यह नया भारत है, जो पहले किसी को छेड़ता नहीं, लेकिन अगर कोई इसे छेड़ता है तो फिर उसे छोड़ा भी नहीं जाता।”

मुख्यमंत्री ने श्री हनुमान जी के लंका विजय प्रसंग का उदाहरण देते हुए कहा कि जब रावण ने हनुमान जी से पूछा कि उसके पुत्र अक्षय कुमार की मृत्यु क्यों हुई, तो हनुमान जी ने उत्तर दिया, “मैंने मारा नहीं, सिर्फ जवाब दिया — और वो मारा गया।” उन्होंने इस प्रसंग को वर्तमान परिप्रेक्ष्य से जोड़ते हुए कहा कि यही नीति भारत की सेनाओं ने भी अपनाई है।

उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर कोई आक्रमण नहीं किया, बल्कि आतंकवादी घटनाओं का सशक्त उत्तर दिया। जब आतंकवादियों ने 24 निर्दोष नागरिकों की जान ली, तब भारतीय सुरक्षा बलों ने जवाब में 124 आतंकवादियों का सफाया किया।

हनुमानगढ़ी स्थित ‘हनुमत कथा मंडपम’ के लोकार्पण के अवसर पर मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि पाकिस्तान ने 75 वर्षों का जीवन जी लिया है और अब समय आ गया है कि वह अपने कर्मों का फल भुगते। उन्होंने एक संत की भविष्यवाणी का उल्लेख करते हुए कहा कि पाकिस्तान को अपने गलत कर्मों की कीमत चुकानी होगी और उसका अंत निश्चित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top