Breaking News
जिलाधिकारी के निर्देशन में विशेष अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही टीमें, पेंशन से वंचित पात्र व्यक्तियों को किया जा रहा चिन्हित
जिलाधिकारी के निर्देशन में विशेष अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही टीमें, पेंशन से वंचित पात्र व्यक्तियों को किया जा रहा चिन्हित
सड़कों के निर्माण की नई पहल, स्टेज-2 के कार्यों को मिलेगी प्राथमिकता: महाराज
सड़कों के निर्माण की नई पहल, स्टेज-2 के कार्यों को मिलेगी प्राथमिकता: महाराज
देहरादून पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से दबोचा 15 हजार का इनामी गैंगस्टर, चोरी-नकबजनी गिरोह से जुड़ा है आरोपी
देहरादून पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से दबोचा 15 हजार का इनामी गैंगस्टर, चोरी-नकबजनी गिरोह से जुड़ा है आरोपी
मुंबई इंडियंस की कमान अब कीरोन पोलार्ड के हाथ में, मुख्य कोच बनकर संभालेंगे टीम की जिम्मेदारी
मुंबई इंडियंस की कमान अब कीरोन पोलार्ड के हाथ में, मुख्य कोच बनकर संभालेंगे टीम की जिम्मेदारी
ईरान पर फिर हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप ने दी सैन्य कार्रवाई की चेतावनी
ईरान पर फिर हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप ने दी सैन्य कार्रवाई की चेतावनी
प्रभास की ‘फौजी’ का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज, 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की टिहरी में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट समेत छह लोग थे सवार
केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की टिहरी में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट समेत छह लोग थे सवार
तेलंगाना में 15 वर्षीय किशोरी से यौन उत्पीड़न का आरोप, तीन नाबालिगों समेत सात गिरफ्तार
तेलंगाना में 15 वर्षीय किशोरी से यौन उत्पीड़न का आरोप, तीन नाबालिगों समेत सात गिरफ्तार
हाईवे ब्लाइंड लूटकांड का खुलासा, मास्टरमाइंड समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

 पलवल – जिला पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए हाईवे पर हुई करोड़ों की ब्लाइंड लूट का खुलासा कर दिया है। इस मामले में अंतरराज्यीय संगठित गिरोह के मास्टरमाइंड समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लाखों रुपये नकद, सोना और वारदात में इस्तेमाल किए गए वाहन व अन्य सामान भी बरामद किए हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटना की गंभीरता को देखते हुए कई विशेष टीमें गठित की गईं। जांच के दौरान विभिन्न शहरों में लगे सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई गई। इसके बाद दिल्ली और आसपास के इलाकों में दबिश देकर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

जांच में सामने आया कि गिरोह के सदस्य बेहद शातिर तरीके से वारदात को अंजाम देते थे। वे पहले अपने शिकार की रेकी करते थे और फिर नकली पहचान व नंबर प्लेट का इस्तेमाल कर खुद को सरकारी अधिकारी बताकर लोगों को रोकते थे। इसी तरीके से इन्होंने एक सर्राफा कारोबारी को निशाना बनाते हुए उसकी कार रुकवाई और सोना व नकदी लूट ली।

वारदात के दौरान आरोपियों ने चालक और कर्मचारी को धमकाया और एक कर्मचारी का अपहरण कर उसे बाद में दूसरे शहर में छोड़ दिया। घटना के बाद आरोपी अलग-अलग रास्तों से फरार हो गए ताकि पुलिस को भ्रमित किया जा सके।

पुलिस पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ है कि यह गिरोह पहले भी कई राज्यों में लूट की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपियों से जुड़े अन्य नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top