Breaking News
अटेली में दिनदहाड़े चोरी, 52 हजार नकदी और लाखों के जेवर ले उड़ा चोर
अटेली में दिनदहाड़े चोरी, 52 हजार नकदी और लाखों के जेवर ले उड़ा चोर
तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण
तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण
धनबाद में वन्यजीवों के अंगों की तस्करी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
धनबाद में वन्यजीवों के अंगों की तस्करी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज
हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी
हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव
हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी
मोहाली में अवैध हथियारों की तस्करी का खुलासा, ग्लॉक समेत 10 पिस्टल बरामद; तीन आरोपी गिरफ्तार
मोहाली में अवैध हथियारों की तस्करी का खुलासा, ग्लॉक समेत 10 पिस्टल बरामद; तीन आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली के नांगलोई में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, चाकू से कई वार कर पति फरार
दिल्ली के नांगलोई में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, चाकू से कई वार कर पति फरार
बिहार में ऑनर किलिंग से सनसनी, पिता ने मां-बेटे संग मिलकर बेटी को मार डाला

बिहार – नवादा जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। आरोप है कि कथित प्रेम प्रसंग से नाराज एक पिता ने पत्नी और बेटे के साथ मिलकर अपनी ही शादीशुदा बेटी की हत्या कर दी। इतना ही नहीं, हत्या के बाद शव को पहले नदी में फेंका गया और बाद में सबूत मिटाने के लिए जमीन में दफना दिया गया।

मृतका की पहचान धरहरा गांव निवासी 20 वर्षीय नंदिनी कुमारी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, नंदिनी की शादी दो साल पहले राजस्थान में हुई थी, लेकिन कुछ समय बाद वह मायके लौट आई थी। इसके बाद परिवार में उसके कथित प्रेम संबंध को लेकर लगातार विवाद होने लगा।

जांच में सामने आया कि 30 अप्रैल की रात पिता बिरजू चौधरी ने पत्नी लखिया देवी और बेटे जितेंद्र चौधरी के साथ मिलकर नंदिनी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को बोरे में भरकर कौड़ीहारी नदी में फेंक दिया गया। कुछ दिनों बाद शव नदी में ऊपर आने लगा तो आरोपी घबरा गए और रात में शव निकालकर दूसरी जगह जमीन में दफना दिया।

करीब 26 दिनों तक मामला दबा रहा, लेकिन पुलिस को मिली गुप्त सूचना के बाद धमौल थाना पुलिस ने जांच शुरू की। पूछताछ में पिता, मां और भाई ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी पिता ने पुलिस को बताया कि वह बेटी के कथित अफेयर और चाल-चलन से नाराज था।

पुलिस ने आरोपी बेटे की निशानदेही पर नदी किनारे खुदाई कर शव बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। फिलहाल तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या और साक्ष्य छिपाने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top