Breaking News
शिक्षा से जुड़कर बालिकाओं ने देखे सुनहरे भविष्य के सपने, आत्मनिर्भर बनने की ओर बढ़ाए कदम
शिक्षा से जुड़कर बालिकाओं ने देखे सुनहरे भविष्य के सपने, आत्मनिर्भर बनने की ओर बढ़ाए कदम
आधुनिक सुविधाओं और पहाड़ी शैली में निखरा मोहनचट्टी आयुर्वेदिक चिकित्सालय, हर्बल गार्डन से बढ़ेगा वेलनेस का अनुभव
आधुनिक सुविधाओं और पहाड़ी शैली में निखरा मोहनचट्टी आयुर्वेदिक चिकित्सालय, हर्बल गार्डन से बढ़ेगा वेलनेस का अनुभव
चाय बागान की जमीन पर फिर हाईकोर्ट का शिकंजा, 29.17 हेक्टेयर भूमि की खरीद-फरोख्त पर रोक
चाय बागान की जमीन पर फिर हाईकोर्ट का शिकंजा, 29.17 हेक्टेयर भूमि की खरीद-फरोख्त पर रोक
अंडमान-निकोबार बैंक घोटाले में ईडी का बड़ा एक्शन, पूर्व सांसद से जुड़े मामले में 121 करोड़ की संपत्तियां कुर्क
अंडमान-निकोबार बैंक घोटाले में ईडी का बड़ा एक्शन, पूर्व सांसद से जुड़े मामले में 121 करोड़ की संपत्तियां कुर्क
मेरठ में रंगदारी की दो घटनाओं से हड़कंप, बदन सिंह बद्दो और उधम सिंह के नाम पर धमकाने का आरोप
मेरठ में रंगदारी की दो घटनाओं से हड़कंप, बदन सिंह बद्दो और उधम सिंह के नाम पर धमकाने का आरोप
शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 773 अंक चढ़ा; निवेशकों की संपत्ति में 6 लाख करोड़ का इजाफा
शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 773 अंक चढ़ा; निवेशकों की संपत्ति में 6 लाख करोड़ का इजाफा
उदयपुर में मामूली विवाद के बाद ऑटो चालक की पीट-पीटकर हत्या, छह आरोपी गिरफ्तार
उदयपुर में मामूली विवाद के बाद ऑटो चालक की पीट-पीटकर हत्या, छह आरोपी गिरफ्तार
दरभंगा के 62 किलो चांदी लूटकांड में दो और गिरफ्तार, पश्चिम बंगाल के आरोपियों से डस्टर कार जब्त
दरभंगा के 62 किलो चांदी लूटकांड में दो और गिरफ्तार, पश्चिम बंगाल के आरोपियों से डस्टर कार जब्त
सर्दियों में बार-बार खराब हो रहा है गला? ठंडी हवा से लेकर एसिड रिफ्लक्स तक हो सकते हैं जिम्मेदार, जानें बचाव के तरीके
सर्दियों में बार-बार खराब हो रहा है गला? ठंडी हवा से लेकर एसिड रिफ्लक्स तक हो सकते हैं जिम्मेदार, जानें बचाव के तरीके
मंडी में कलयुगी बेटे का खौफनाक कदम, शराब के नशे में डंडे से पीट-पीटकर मां की हत्या, पिता गंभीर रूप से घायल

मंडी: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ जयदेवी क्षेत्र के गहरी गांव में रविवार रात एक कलयुगी बेटे ने शराब के नशे में घरेलू विवाद के दौरान डंडे से हमला कर अपनी मां की निर्मम हत्या कर दी। इस खूनी संघर्ष में बीच-बचाव करने आए पिता भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, यह खौफनाक वारदात रविवार रात करीब 10 बजे हुई। गांव के रहने वाले 61 वर्षीय फागनु राम और उनके 40 वर्षीय बेटे खेमा राम के बीच शराब के नशे में किसी बात को लेकर बहस शुरू हुई थी। विवाद बढ़ने पर आरोपी खेमा राम ने डंडे से अपने पिता पर हमला बोल दिया। जब 55 वर्षीय मां पार्वती देवी अपने पति को बचाने के लिए बीच में आईं, तो आरोपी ने उनके सिर पर भी ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

वारदात की सूचना मिलते ही बीएसएल थाना पुलिस रात करीब 11 बजे मौके पर पहुंची। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल पिता फागनु राम को तुरंत सिविल अस्पताल सुंदरनगर में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

शुरुआती जांच में सामने आया है कि मृतका पार्वती देवी शिमला में सरकारी कर्मचारी थीं और परिवार वहीं रहता था। इन दिनों वे मक्के की बिजाई (खेती) के सिलसिले में अपने पैतृक गांव गहरी आए हुए थे।

सुंदरनगर के डीएसपी भारत भूषण ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी खेमा राम को गिरफ्तार कर उसका मेडिकल कराया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और इस जघन्य अपराध की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top