Breaking News
बड़ी खबर : अभिनेत्री उर्मिला सनावर सहारनपुर से गिरफ्तार, 5 करोड़ की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप
बड़ी खबर : अभिनेत्री उर्मिला सनावर सहारनपुर से गिरफ्तार, 5 करोड़ की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप
10 साल से फरार वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, दून पुलिस ने सहारनपुर से दबोचा
10 साल से फरार वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, दून पुलिस ने सहारनपुर से दबोचा
धामी सरकार में सचिवालय की बढ़ेंगी सुविधाएं, 59.34 करोड़ से बन रहा छह मंजिला भवन
धामी सरकार में सचिवालय की बढ़ेंगी सुविधाएं, 59.34 करोड़ से बन रहा छह मंजिला भवन
सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन, आधारभूत सुविधाओं और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री
सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन, आधारभूत सुविधाओं और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने किया पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण
मुख्यमंत्री धामी ने किया पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग विद्यार्थियों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण मंच: गणेश जोशी
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग विद्यार्थियों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण मंच: गणेश जोशी
हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में ‘क्रिसेण्डो-2026’ का आगाज, आयुक्त दीपक रावत ने किया शुभारंभ
हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में ‘क्रिसेण्डो-2026’ का आगाज, आयुक्त दीपक रावत ने किया शुभारंभ
नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, चार आरोपी गिरफ्तार
नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, चार आरोपी गिरफ्तार
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए महत्वपूर्ण निर्णय
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए महत्वपूर्ण निर्णय
सड़क हादसे के पीछे निकली खौफनाक सच्चाई, प्रेमिका के परिवार को मारने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

खंडवा- मध्य प्रदेश के खंडवा में एक सनसनीखेज मामले का खुलासा हुआ है, जहां एकतरफा प्रेम प्रसंग के चलते एक व्यक्ति ने युवती के पूरे परिवार को खत्म करने की साजिश रची। आरोपी ने इस वारदात को सड़क हादसे का रूप देने की कोशिश की, लेकिन पुलिस जांच में सच्चाई सामने आ गई।

घटना गुरुवार की है, जब एक बलेनो कार में सवार परिवार मूंदी की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही एक काली थार कार ने उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सवार सौरभ और उनकी मां सुमन बाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवती सहित तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

शुरुआत में इसे सामान्य सड़क हादसा माना गया, लेकिन मर्ग जांच के दौरान पुलिस को संदेह हुआ। आगे की जांच में खुलासा हुआ कि यह एक सुनियोजित साजिश थी। आरोपी, जिसकी पहचान लवकुश के रूप में हुई है, ने जानबूझकर कार को दो बार टक्कर मारकर परिवार को खत्म करने की कोशिश की।

पुलिस के अनुसार, आरोपी का घायल युवती से प्रेम संबंध था, जबकि युवती की शादी किसी अन्य व्यक्ति से तय हो चुकी थी। इसी बात से नाराज होकर उसने इस खौफनाक साजिश को अंजाम दिया।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। घायल लोगों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है और मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top