Breaking News
ऋषिकेश घूमने आए स्कूली बच्चों से भरी बस पलटी, तीन बच्चे घायल
ऋषिकेश घूमने आए स्कूली बच्चों से भरी बस पलटी, तीन बच्चे घायल
चंडीगढ़ में पत्नी की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार, अफेयर के शक में लेजर वैली में दिया वारदात को अंजाम
चंडीगढ़ में पत्नी की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार, अफेयर के शक में लेजर वैली में दिया वारदात को अंजाम
जम्मू में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, दो युवक संदिग्ध हेरोइन के साथ गिरफ्तार, NDPS एक्ट में केस दर्ज
जम्मू में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, दो युवक संदिग्ध हेरोइन के साथ गिरफ्तार, NDPS एक्ट में केस दर्ज
रेवाड़ी के खेत में कार के पास मिला युवक का शव, गोली लगने से मौत, मौके से देसी कट्टा और शराब की बोतल बरामद
रेवाड़ी के खेत में कार के पास मिला युवक का शव, गोली लगने से मौत, मौके से देसी कट्टा और शराब की बोतल बरामद
कोहरे के चलते रेलवे का बड़ा फैसला, देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस के तीन महीने में 52 फेरे रद्द
कोहरे के चलते रेलवे का बड़ा फैसला, देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस के तीन महीने में 52 फेरे रद्द
अमेरिका में बड़ा हादसा: यात्रियों से भरी क्रूज बोट से टकराया टैंकर, 32 लोग अस्पताल में भर्ती
अमेरिका में बड़ा हादसा: यात्रियों से भरी क्रूज बोट से टकराया टैंकर, 32 लोग अस्पताल में भर्ती
‘ढिंढोरा 2’ का ट्रेलर रिलीज, फिर लौटे भुवन बाम के मजेदार किरदार, इस बार ससुराल में मचेगा धमाल
‘ढिंढोरा 2’ का ट्रेलर रिलीज, फिर लौटे भुवन बाम के मजेदार किरदार, इस बार ससुराल में मचेगा धमाल
समस्तीपुर में 17 साल के दीपक की हत्या से सनसनी, रात में फोन कर बुलाया, सुबह बगीचे में मिला शव
समस्तीपुर में 17 साल के दीपक की हत्या से सनसनी, रात में फोन कर बुलाया, सुबह बगीचे में मिला शव
उत्तराखंड में सर्दी दिखाएगी तेवर, पांच जिलों में बारिश के आसार, ऊंची चोटियों पर गिरेंगे बर्फ के फाहे
उत्तराखंड में सर्दी दिखाएगी तेवर, पांच जिलों में बारिश के आसार, ऊंची चोटियों पर गिरेंगे बर्फ के फाहे
चंडीगढ़ में पत्नी की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार, अफेयर के शक में लेजर वैली में दिया वारदात को अंजाम

चंडीगढ़। सेक्टर-10 स्थित लेजर वैली में महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती जांच में घरेलू विवाद और पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति से संबंध होने का संदेह हत्या की वजह बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने महिला को अपने साथ ले जाने के बाद विवाद के दौरान उस पर हमला किया और मौके से फरार हो गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान 27 वर्षीय रॉबिन के रूप में हुई है, जो मोहाली के नया गांव की जनता कॉलोनी में रहता है। उसने वर्ष 2020 में शिखा के साथ प्रेम विवाह किया था। दंपती के दो बच्चे हैं, जिनकी उम्र पांच और तीन साल है। पारिवारिक विवाद के चलते शिखा बच्चों को पति के पास छोड़कर सेक्टर-15 में अपनी मां गुंजन के साथ रहने लगी थी।

पुलिस जांच में सामने आया कि घटना वाले दिन रॉबिन सेक्टर-27 स्थित शिखा के कार्यालय पहुंचा और उसे अपने साथ ले गया। दोनों ने पहले बाजार में खाना खाया और इसके बाद शहर में घूमते रहे। शाम करीब पौने आठ बजे वे सेक्टर-10 की लेजर वैली पहुंचे। यहां किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी दौरान रॉबिन ने वहां पड़े पेवर ब्लॉक से शिखा के सिर पर हमला कर दिया और उसे गंभीर रूप से घायल अवस्था में छोड़कर भाग निकला।

अगली सुबह एक युवक ने, जो कूड़ा एकत्र करने का काम करता था, लेजर वैली में महिला का शव देखा। उसने तत्काल ट्रैफिक पुलिसकर्मी को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची। शव के पास खून के निशान वाला पेवर ब्लॉक भी मिला। महिला के सिर पर गंभीर चोट के निशान थे।

शुरुआत में मृतका की पहचान नहीं हो सकी थी। बाद में पुलिस ने उसके हाथ पर बने नाम और अन्य पहचान संबंधी संकेतों के आधार पर उसकी शिनाख्त रांची निवासी शिखा के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने पारिवारिक और अन्य जानकारियां जुटाईं, जिसके आधार पर उसके पति रॉबिन तक पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी का अपनी सास पर हमला करने का मामला भी पहले सामने आ चुका है और वह उस प्रकरण में जमानत पर बाहर था। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर हत्या से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top