Breaking News
नैनीताल में उद्योग मित्र बैठक: सीडीओ ने उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
नैनीताल में उद्योग मित्र बैठक: सीडीओ ने उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
जनता मिलन में आयुक्त दीपक रावत का एक्शन, भूमि विवाद से लेकर धोखाधड़ी तक कई मामलों में दिए तत्काल निर्देश
जनता मिलन में आयुक्त दीपक रावत का एक्शन, भूमि विवाद से लेकर धोखाधड़ी तक कई मामलों में दिए तत्काल निर्देश
दून पुलिस ने वाहन चोरी का किया खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार
दून पुलिस ने वाहन चोरी का किया खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार
सत्य, सेवा और संस्कारों की राह दिखाता है श्री राम का आदर्श: रेखा आर्या
सत्य, सेवा और संस्कारों की राह दिखाता है श्री राम का आदर्श: रेखा आर्या
ऑपरेशन प्रहार: प्रेमनगर में जुए के अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, 3 जुआरी गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार: प्रेमनगर में जुए के अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, 3 जुआरी गिरफ्तार
तकनीकी विश्वविद्यालय पेपर लीक मामले पर कांग्रेस का प्रदर्शन, विश्वविद्यालय का घेराव कर सरकार को घेरा
तकनीकी विश्वविद्यालय पेपर लीक मामले पर कांग्रेस का प्रदर्शन, विश्वविद्यालय का घेराव कर सरकार को घेरा
एसजीआरआरयू में स्कूल आॅफ हाॅस्पिटैलिटी एण्ड टूरिज्म मैनेजमेंट के अत्याधुनिक भवन का भव्य उद्घाटन
एसजीआरआरयू में स्कूल आॅफ हाॅस्पिटैलिटी एण्ड टूरिज्म मैनेजमेंट के अत्याधुनिक भवन का भव्य उद्घाटन
उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा
उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा
आईसीआईसीआई बैंक ने एफडी दरों में किया बदलाव, जानिए अब कितना मिलेगा ब्याज

नई दिल्ली। आईसीआईसीआई बैंक ने अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) पर दी जाने वाली ब्याज दरों में बदलाव किया है। बैंक की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक़, नई दरें 17 फरवरी से प्रभावी हो गई है। बैंक के अनुसार, नई एफडी दरें 2 करोड़ रुपये तक की जमा राशि के लिए लागू हैं। दरों में बदलाव के बाद अब फिक्स्ड डिपॉजिट पर सीनियर सिटीजन को अधिकतम 7.75 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलेगा जबकि आम नागरिकों को अधिकतम 7.2 फीसदी का ब्याज मिलेगा। आईसीआईसीआई बैंक की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, एफडी शुरू करने के लिए नागरिक मिनिमम 10,000 रुपये का निवेश कर सकते हैं।

आईसीआईसीआई बैंक 7 दिनों से 29 दिनों के बीच मेच्योर होने वाली एफडी के लिए 3 प्रतिशत के ब्याज दर की पेशकश कर रहा है जबकि 30 दिन से 45 दिन के बीच मैच्योर होने वाली एफडी पर आपको 3.5 फीसदी की ब्याज दर मिलेगी। इसके अलावा 46 दिनों से 60 दिनों के बीच मैच्योर होने वाली एफडी के लिए बैंक 4.25 प्रतिशत की ब्याज दर ऑफर कर रहा है। 61 दिनों से 90 दिनों के बीच मैच्योर होने वाली एफडी पर 4.5 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलेगा जबकि 91 दिनों से 184 दिनों के बीच मैच्योर होने वाली एफडी पर आपको 4.75 प्रतिशत की ब्याज दर मिलेगी।

वहीं, 185 दिनों से 270 दिनों के बीच मैच्योर होने वाली एफडी पर आपको 5.75 प्रतिशत की ब्याज दर मिलेगी। 271 दिनों से लेकर एक साल से कम अवधि के बीच मैच्योर होने वाली एफडी पर 6 प्रतिशत की ब्याज ऑफर की जा रही है। एक साल से लेकर पंद्रह महीने से कम के बीच मैच्योर होने वाली एफडी पर 6.7 प्रतिशत की ब्याज दर मिलेगी। 15 महीने से दो साल के बीच मैच्योर होने वाली एफडी पर 7.2 की ब्याज दर मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top