Breaking News
गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत
गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
बुजुर्गों ही नहीं, युवाओं और बच्चों में भी बढ़ रही सुनने की समस्या, जानिए इसके कारण
बुजुर्गों ही नहीं, युवाओं और बच्चों में भी बढ़ रही सुनने की समस्या, जानिए इसके कारण
सीलिंग फैन की तेज आवाज से हो रही है परेशानी, तो आजमाएं ये आसान ट्रिक्स

क्या आपके घर का पंखा ज्यादा शोर कर रहा है? अगर हां, तो परेशान न हों. अक्सर बहुत से लोग इसी तरह की समस्या से जूझ रहे होते हैं। पंखे का शोर आपकी नींद या आपके काम में खलल डाल सकता है। लेकिन हम आपको कुछ आसान तरीके बताएंगे जिनसे आप घर में ही पंखे की आवाज कम कर सकते हैं और उसे दोबारा ठीक से चला सकते हैं। आइए जानते हैं यहां….

ब्लेड्स की सफाई करें
अक्सर हम देखते हैं कि पंखे के ब्लेड्स पर धूल जम जाती है, जिससे पंखा सही से काम नहीं कर पाता और आवाज करने लगता है। इससे बचने के लिए, एक साफ कपड़े का उपयोग करें. पहले पंखे को बंद कर दें, फिर कपड़े से धीरे-धीरे ब्लेड्स की धूल पोंछें। इस सिंपल तरीके से आपका पंखा फिर से नए जैसा काम करने लगेगा और शोर भी कम हो जाएगा।

स्क्रू टाइट करें
कभी-कभी पंखे में शोर की समस्या स्क्रू ढीले होने की वजह से होती है. अगर आपके पंखे से अजीब आवाज आ रही है, तो एक साधारण पेचकश की मदद से स्क्रू को चेक करें। पंखे को बंद करके, पेचकश से एक-एक कर सभी स्क्रू को टाइट करें। यह सुनिश्चित करें कि सभी स्क्रू मजबूती से कसे हुए हैं. इससे पंखे का शोर कम हो जाएगा और वह बेहतर ढंग से काम करेगा।

मोटर में तेल डालें
कभी-कभार पंखे की मोटर में ग्रीस कम हो जाती है और वो शोर करने लगती है. ऐसे में, बस थोड़ा सा मशीन ऑयल मोटर में डालें और पंखा चलाकर देखें। इससे मोटर फिर से स्मूथ चलने लगेगी और शोर भी कम हो जाएगा।

बैलेंस किट का इस्तेमाल करें
अगर आपके पंखे के ब्लेड्स बराबर नहीं हैं तो उन्हें ठीक करने के लिए बैलेंस किट का उपयोग करें। यह किट आपको किसी भी हार्डवेयर स्टोर पर मिल जाएगी। इस किट की मदद से ब्लेड्स को सही से बैलेंस करें और पंखे का शोर कम करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top