Breaking News
समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 194 जन शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के दिए सख्त निर्देश
समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 194 जन शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के दिए सख्त निर्देश
IGI एयरपोर्ट पर 5.38 करोड़ की ड्रग्स बरामद: गीजर के अंदर सीक्रेट केबिन बनाकर छुपाया था हाइड्रोपोनिक गांजा, 2 गिरफ्तार
IGI एयरपोर्ट पर 5.38 करोड़ की ड्रग्स बरामद: गीजर के अंदर सीक्रेट केबिन बनाकर छुपाया था हाइड्रोपोनिक गांजा, 2 गिरफ्तार
दिल्ली यूनिवर्सिटी की असिस्टेंट प्रोफेसर हत्याकांड का खुलासा, करोड़ों की संपत्ति हड़पने के लिए रची गई थी साजिश
दिल्ली यूनिवर्सिटी की असिस्टेंट प्रोफेसर हत्याकांड का खुलासा, करोड़ों की संपत्ति हड़पने के लिए रची गई थी साजिश
विश्वविद्यालयों में साइबर सुरक्षा के हो पुख्ता इंतजाम- डाॅ. धन सिंह रावत
विश्वविद्यालयों में साइबर सुरक्षा के हो पुख्ता इंतजाम- डाॅ. धन सिंह रावत
जौनपुर क्षेत्र में कोल्ड स्टोरेज निर्माण की घोषणा, प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान
जौनपुर क्षेत्र में कोल्ड स्टोरेज निर्माण की घोषणा, प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान
मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का घर-घर चरण शुरू, बीएलओ ने गणना प्रपत्रों का वितरण किया प्रारंभ
मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का घर-घर चरण शुरू, बीएलओ ने गणना प्रपत्रों का वितरण किया प्रारंभ
प्रेम संबंध के विवाद में 18 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या, दोस्त गंभीर घायल
प्रेम संबंध के विवाद में 18 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या, दोस्त गंभीर घायल
चारधाम यात्रा मार्गों पर एमआरपी से अधिक वसूली बर्दाश्त नहीं, होगी सख्त कार्रवाई : आयुक्त
चारधाम यात्रा मार्गों पर एमआरपी से अधिक वसूली बर्दाश्त नहीं, होगी सख्त कार्रवाई : आयुक्त
जौनसार की संस्कृति, परंपराएँ और प्रकृति के प्रति सम्मान, राज्य की समृद्ध विरासत है- मुख्यमंत्री
जौनसार की संस्कृति, परंपराएँ और प्रकृति के प्रति सम्मान, राज्य की समृद्ध विरासत है- मुख्यमंत्री
अक्सर पैर और कमर में रहता है दर्द तो हो सकती है इस विटामिन की भारी कमी

औरतों को अक्सर कमर और पैर में दर्द की शिकायत होती है। ज्यादा देर तक बैठने या खड़े होकर काम करने के कारण औरतों को हड्डियों में अक्सर दर्द होता है। इसका सबसे बड़ा कारण है शरीर में विटामिन डी और पोषक तत्वों की कमी. उम्र बढऩे के साथ-साथ शरीर में विटामिन डी की कमी होने लगती है जिसका असर हड्डियों पर पड़ता है।

शरीर में विटामिन डी की कमी होने पर क्या-क्या हो सकता है?
शरीर में विटामिन डी की कमी होने के कारण हड्डियों को दर्द, जोड़ों में दर्द और हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा काफी ज्यादा बढ़ता है। प्रेग्नेंसी के बाद खासतौर पर महिलाएं कमजोर हो जाती हैं. इसके कारण शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने लगती है। विटामिन डी की कमी होने पर शरीर पर साफ लक्षण दिखाई देते हैं. आप इनकी लक्षणों की पहचान करके इससे ऐसे ठीक कर सकते हैं।

विटामिन डी के कारण क्या-क्या दिक्कत हो सकती है
कई रिसर्च यह बात सामने आई है कि विटामिन डी की कमी के कारण हार्ट फेल होने की संभावना बढ़ जाती है. हार्ट फेल, हार्ट अटैक, स्ट्रोक, डायबिटीज के साथ बीपी जैसी गंभीर बीमारी का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है। प्रेग्नेंसी में विटामिन डी की कमी होने से प्री एक्लेप्सिया, गेस्टेशनल डायबिटिज का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है। इसके कारण हड्डियां कमजोर होकर टूटने की संभावना हो जाती है।

जब एक महिला के शरीर में विटामिन डी की कमी होती है ऐसे दिखते हैं लक्षण

बीमार पडऩा
शरीर में विटामिन डी की कमी का सीधा असर इम्युनिटी पर पड़ता है। जिन महिलाओं के शरीर में विटामिन डी की कमी होने लगती है वह जल्दी-जल्दी बीमारी पड़ती हैं। उनके शरीर पर कोई भी वायरस और बैक्टीरिया बहुत जल्दी हमला करता है. उन्हें सर्दी-खांसी और जुकाम, बुखार भी काफी ज्यादा होता है।

हड्डी में दर्द
विटामिन डी की कमी के कारण हड्डियां कमजोर हो जाती है. हड्डियों को मजबूत रखने के लिए  कैल्शियम और विटामिन डी की जरूरत पड़ती है. विटामिन डी के कारण बोन डेंसिटी भी कम होती है. जिससे हड्डियों के टूटने का खतरा कम होता है।

थकान और कमजोरी
उम्र बढऩे के साथ-साथ महिलाओं को थकान और कमजोरी होने लगती है। ऐसे वक्त में विटामिन डी की बहुत जरूरत पड़ती है. विटामिन डी की कमी होने पर शरीर में ब्लड का शुगर लेवल भी कम होने लगता है।

जख्म भरने में देरी
अगर किसी महिला के शरीर में विटामिन डी की कमी है तो चोट लगने पर जख्म जल्दी भरता नहीं है। अगर कोई रिकवरी या सर्जरी हुई है तो वैसे लोगों विटामिन डी की बेहद जरूरी होती है।

विटामिन डी कमी कैसे पूरी करें
भारत में ज्यादातर लोग विटामिन डी की कमी से जूझ रहे हैं. खासतौर पर महिलाएं विटामिन डी की कमी को जोखिम उठा रही है। विटामिन डी के लिए सबसे जरूरी है सुबह की धूप। अगर शरीर को धूप नहीं लग रही है तो आप विटामिन डी से भरपूर खाना खाएं. जैसे- सीफूड, प्लांट बेस्ड फूड, डेयरी प्रोडक्ट, अंडा और संतरा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top