Breaking News
बुजुर्गों ही नहीं, युवाओं और बच्चों में भी बढ़ रही सुनने की समस्या, जानिए इसके कारण
बुजुर्गों ही नहीं, युवाओं और बच्चों में भी बढ़ रही सुनने की समस्या, जानिए इसके कारण
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अपने शासकीय आवास पर किया पौधरोपण
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अपने शासकीय आवास पर किया पौधरोपण
माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ का ट्रेलर रिलीज, दिखेगा पॉप किंग का पूरा सफर
माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ का ट्रेलर रिलीज, दिखेगा पॉप किंग का पूरा सफर
मार्च की शुरुआत में ही गर्मी ने दिखाए तेवर, प्रदेश में तेजी से बढ़ रहा तापमान
मार्च की शुरुआत में ही गर्मी ने दिखाए तेवर, प्रदेश में तेजी से बढ़ रहा तापमान
चमोली के जंगलों में भीषण आग का कहर, कई हेक्टेयर क्षेत्र हुआ जलकर खाक
चमोली के जंगलों में भीषण आग का कहर, कई हेक्टेयर क्षेत्र हुआ जलकर खाक
“परिवर्तन यात्रा” का उद्देश्य राज्य में राजनीतिक बदलाव लाना और विकास को गति देना है- अमित शाह
“परिवर्तन यात्रा” का उद्देश्य राज्य में राजनीतिक बदलाव लाना और विकास को गति देना है- अमित शाह
शिकायतों पर तत्पर प्रशासन- हर प्रकरण की साप्ताहिक समीक्षा के निर्देश
शिकायतों पर तत्पर प्रशासन- हर प्रकरण की साप्ताहिक समीक्षा के निर्देश
उत्तराखण्ड की सुप्रसिद्ध विजुअल आर्टिस्ट सुलभा जोशी बनीं अंतरराष्ट्रीय जूरी सदस्य
उत्तराखण्ड की सुप्रसिद्ध विजुअल आर्टिस्ट सुलभा जोशी बनीं अंतरराष्ट्रीय जूरी सदस्य
मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित हुआ भव्य होली मिलन समारोह, लोकसंस्कृति के रंगों से सजा माहौल
मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित हुआ भव्य होली मिलन समारोह, लोकसंस्कृति के रंगों से सजा माहौल
बार-बार सूख रहा है मुंह तो हल्के में न लें, इन खतरनाक बीमारियों का हो सकता है लक्षण

गर्मी का मौसम चल रहा है. बार-बार पानी पीने के बावजूद भी मुंह सूख जा रहा है। अगर आपके साथ भी ऐसा है तो सावधान हो जाइए, क्योंकि ऐसा कई बीमारियों के कारण भी हो सकता है। दरअसल, पानी कम पीने की वजह से भी मुंह ड्राई  हो जाता है। जब मुंह में मौजूद सलाइवरी ग्लैंड सही तरह से काम नहीं करता तो यह कई परेशानियों का कारण बन सकता है. इसे जेरोस्टोमिया भी कहा जाता है. आइए जानते हैं मुंह सूखना सेहत के लिए क्यों खतरनाक है।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह एक ग्लैंड है, जो मुंह में लार बनाने और मुंह को गीला रखने का काम करती है। उम्र बढऩे के साथ अक्सर ये समस्या देखने को मिलती है. कुछ दवाईयों के साइड इफेक्ट्स या कैंसर रेडिएशन थेरेपी की वजह से भी यह समस्या हो सकती है।

ड्राई माउथ के लक्षण
गले में दर्द है
मुंह के अंदर ड्राइनेस
बैड स्मेल आना
चबाने या निगलने में दिक्कत
दांतों पर लिपस्टिक का चिपकना

मुंह सूखने का कारण
1. कई बुजुर्गों में यह समस्या काफी आम होती है. लंबे समय से बीमार और दवाईयों का सेवन करने की वजह से ऐसा हो सकता है।
2. न्यूट्रिशन की कमी और भरपूर पानी न पीने से भी ड्राई माउथ हो सकता है।
3. कई बार सिर या गर्दन में लगी कोई चोट या सर्जरी की वजह से भी ऐसा हो सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि सर्जरी या चोट से नर्व डैमेज हो जाता है और सलाइवरी ग्लैंड सही तरह काम नहीं कर पाता है।
4. डायबिटीज के मरीजों में भी ड्राई माउथ की समस्या हो सकती है, इसलिए मुंह बार-बार सूख रहा है तो तुरंत शुगर टेस्ट करवाना चाहिए।
5. मेंटल हेल्थ की बीमारी अल्जाइमर का भी ड्राई माउथ लक्षण हो सकता है।
6. स्ट्रोक, मुंह में यीस्ट इंफेक्शन या ऑटो इम्यून डिजीज में भी ड्राई माउथ की समस्या होती है।
7. ड्राई माउथ एचआईवी एड्स का भी लक्षण है, जब बार-बार मुंह सूखता है।
8. स्मोकिंग करते हैं या ज्यादा शराब पीते हैं तो मुंह सूखने की समस्या हो सकती है।
9. मुंह खोलकर सोने वालों में भी ड्राई माउथ की समस्या हो सकती है।

ड्राई माउथ होने पर क्या करें
अगर किसी को ड्राई माउथ यानी मुंह सूखने की समस्या हो रही है और लगातार बनी हुई है तो बिना किसी लापरवाही के डॉक्टर के पास जाना चाहिए। उनके बताई बातों का सही तरह पालन करें और लाइफस्टाइल-खानपान में बदलाव करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top