Breaking News
गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल
गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल
पशु हेल्पलाइन 1962 पर रिस्पॉन्स नहीं मिलने से डीएम नाराज, संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश
पशु हेल्पलाइन 1962 पर रिस्पॉन्स नहीं मिलने से डीएम नाराज, संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश
आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार
आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार
देहरादून में जाम से मिलेगी निजात? डीएम ने तैयार करने के दिए मास्टर प्लान के निर्देश
देहरादून में जाम से मिलेगी निजात? डीएम ने तैयार करने के दिए मास्टर प्लान के निर्देश
SSC परीक्षा में हाईटेक नकल कराने वाले गिरोह का एक और सदस्य दिल्ली से गिरफ्तार
SSC परीक्षा में हाईटेक नकल कराने वाले गिरोह का एक और सदस्य दिल्ली से गिरफ्तार
गैरसैंण में दो विधानसभा सत्र आयोजित करना सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक: सीएम धामी
गैरसैंण में दो विधानसभा सत्र आयोजित करना सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक: सीएम धामी
नैनीताल में पर्यटन स्वरोजगार और होमस्टे योजनाओं को बढ़ावा, 31 आवेदन स्वीकृत
नैनीताल में पर्यटन स्वरोजगार और होमस्टे योजनाओं को बढ़ावा, 31 आवेदन स्वीकृत
हल्द्वानी में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर डीएम ने किसानों से की अपील
हल्द्वानी में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर डीएम ने किसानों से की अपील
नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, गैंगस्टर समेत 4 गिरफ्तार
नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, गैंगस्टर समेत 4 गिरफ्तार
अंडर-19 एशिया कप फाइनल में भारत की करारी हार, पाकिस्तान ने 191 रनों से हराया

पाकिस्तान ने 13 साल बाद जीती ट्रॉफी

नई दिल्ली। अंडर-19 एशिया कप 2025 का फाइनल भारतीय टीम के लिए निराशाजनक साबित हुआ। पाकिस्तान ने भारत को फाइनल में 191 रन से हराकर दूसरी बार इस टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। दुबई में खेले गए खिताबी मुकाबले में पाकिस्तान ने हर विभाग में दबदबा बनाते हुए भारत को बड़े अंतर से शिकस्त दी और 13 साल बाद ट्रॉफी अपने नाम कर ली। विशाल लक्ष्य के दबाव में भारतीय बल्लेबाजी पूरी तरह चरमरा गई और टीम लक्ष्य के आसपास भी नहीं पहुंच सकी।

लक्ष्य का पीछा करते हुए बिखरी भारतीय पारी
348 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य के जवाब में भारत की शुरुआत बेहद खराब रही। शुरुआती 10 ओवरों में ही टीम ने अपने पांच प्रमुख बल्लेबाज गंवा दिए, जिससे मुकाबला एकतरफा हो गया। युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी, कप्तान आयुष म्हात्रे, भरोसेमंद एरोन जॉर्ज, विहान मल्होत्रा और वेदांत त्रिवेदी जल्दी-जल्दी पवेलियन लौट गए। इसके बाद निचले क्रम ने कुछ देर संघर्ष जरूर किया, लेकिन भारतीय टीम 26.2 ओवर में सिर्फ 156 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई।

समीर मिन्हास की ऐतिहासिक पारी
इससे पहले पाकिस्तान की जीत की नींव सलामी बल्लेबाज समीर मिन्हास ने रखी। उन्होंने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 71 गेंदों में शतक जड़ा और कुल 172 रन बनाए। यह पारी अंडर-19 एशिया कप फाइनल के इतिहास की सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी बन गई। समीर की इस शानदार बल्लेबाजी की बदौलत पाकिस्तान ने निर्धारित 50 ओवरों में 347 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

पाकिस्तान ने 13 साल बाद जीता खिताब
भारतीय गेंदबाज बड़े स्कोर को रोकने में नाकाम रहे और बाद में बल्लेबाजी भी दबाव में टिक नहीं सकी। नतीजतन पाकिस्तान ने 2012 के बाद पहली बार अंडर-19 एशिया कप की ट्रॉफी जीतकर जोरदार वापसी की। इस जीत के साथ पाकिस्तान ने युवा क्रिकेट में अपनी ताकत का एक बार फिर प्रदर्शन किया, जबकि भारत को फाइनल में मिली इस करारी हार से आत्ममंथन की जरूरत महसूस होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top