Breaking News
टिहरी जिले के दिव्यांग पुनर्वास केंद्र पर ताला लटकने के आसार, बजट के अभाव में संचालन ठप
टिहरी जिले के दिव्यांग पुनर्वास केंद्र पर ताला लटकने के आसार, बजट के अभाव में संचालन ठप
उत्तराखंड जल्द बनेगा ‘पूर्ण साक्षर’ राज्य, कैबिनेट में रखा जाएगा प्रस्ताव: डॉ. धन सिंह रावत
उत्तराखंड जल्द बनेगा ‘पूर्ण साक्षर’ राज्य, कैबिनेट में रखा जाएगा प्रस्ताव: डॉ. धन सिंह रावत
मेरठ से ऋषिकेश तक दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, हाईस्पीड कनेक्टिविटी का सपना होगा साकार
मेरठ से ऋषिकेश तक दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, हाईस्पीड कनेक्टिविटी का सपना होगा साकार
जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में ग्रामीण विकास कार्यों की समीक्षा, जनसमस्याओं के समाधान पर जोर
जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में ग्रामीण विकास कार्यों की समीक्षा, जनसमस्याओं के समाधान पर जोर
यमकेश्वर के अरविन्द पयाल ने गांव में ही तलाशा रोजगार का रास्ता, मुर्गी पालन से बने आत्मनिर्भर
यमकेश्वर के अरविन्द पयाल ने गांव में ही तलाशा रोजगार का रास्ता, मुर्गी पालन से बने आत्मनिर्भर
बड़ी खबर :कर्णप्रयाग में धारदार हथियारों से हमला करने वाले 4 निहंग यात्री गिरफ्तार, तलवार बरामद; 3 आरोपी जेल भेजे गए
बड़ी खबर :कर्णप्रयाग में धारदार हथियारों से हमला करने वाले 4 निहंग यात्री गिरफ्तार, तलवार बरामद; 3 आरोपी जेल भेजे गए
उद्योग मित्रों की समस्याओं का समाधान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकताः डॉ आशीष चौहान
उद्योग मित्रों की समस्याओं का समाधान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकताः डॉ आशीष चौहान
विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सचिवालय परिवार की भूमिका महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री
विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सचिवालय परिवार की भूमिका महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री
खेत में पानी चलाने को लेकर हुए विवाद में युवक की मौत, सहसपुर पुलिस ने एक और आरोपी को किया गिरफ्तार
खेत में पानी चलाने को लेकर हुए विवाद में युवक की मौत, सहसपुर पुलिस ने एक और आरोपी को किया गिरफ्तार
इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला आज

यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा 

हैदराबाद। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 31वें मुकाबले में मंगलवार को यानी आज सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होगा। दोनों टीमें अंक तालिका में 6-6 अंकों के साथ क्रमश: चौथे और पांचवें स्थान पर हैं, जिससे मुकाबले के बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है।

मैच से पहले दिल्ली कैपिटल्स के लिए अच्छी खबर सामने आई है। टीम के कप्तान अक्षर पटेल, जो पिछले मुकाबले में चोटिल हो गए थे, अब पूरी तरह फिट हैं और इस अहम मैच में खेलने के लिए तैयार हैं। टीम के मुख्य कोच हेमांग बदानी ने उनकी फिटनेस की पुष्टि करते हुए कहा कि अक्षर बिना किसी परेशानी के मैदान में उतरेंगे।

कोच बदानी ने टीम की बल्लेबाजी को लेकर उठ रही चिंताओं को खारिज करते हुए कहा कि टी20 क्रिकेट में निरंतरता से ज्यादा प्रभावी प्रदर्शन अहम होता है। उन्होंने कहा कि सही समय पर जिम्मेदारी निभाना और मैच जिताने वाला प्रदर्शन करना ही टीम की प्राथमिकता है। उनके अनुसार टीम अपनी प्रक्रिया से संतुष्ट है और जल्द ही सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।

वहीं, बदानी ने युवा बल्लेबाज समीर रिजवी का भी समर्थन किया। उन्होंने कहा कि रिजवी ने इस सीजन में अहम पारियां खेली हैं और टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, इसलिए टीम उनके प्रदर्शन से संतुष्ट है।

अगर दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो अब तक आईपीएल में दोनों के बीच 26 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें सनराइजर्स हैदराबाद ने 13 और दिल्ली कैपिटल्स ने 12 मैच जीते हैं, जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा है।

यह मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर और लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top