Breaking News
रोहतक में नाबालिग छात्रा के अपहरण और यौन शोषण मामले में 8 दोषियों को उम्रकैद
रोहतक में नाबालिग छात्रा के अपहरण और यौन शोषण मामले में 8 दोषियों को उम्रकैद
कोटद्वार में नवंबर के अंतिम सप्ताह में वृहद रोजगार मेला प्रस्तावित
कोटद्वार में नवंबर के अंतिम सप्ताह में वृहद रोजगार मेला प्रस्तावित
उरई में डेढ़ साल के मासूम की मौत, मां पर हत्या का आरोप; पुलिस ने हिरासत में लिया
उरई में डेढ़ साल के मासूम की मौत, मां पर हत्या का आरोप; पुलिस ने हिरासत में लिया
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 2 करोड़ 84 लाख रुपए की धनराशि हस्तांतरित
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 2 करोड़ 84 लाख रुपए की धनराशि हस्तांतरित
हरिद्वार के होटल में देह व्यापार की सूचना पर छापा, एक महिला समेत तीन गिरफ्तार; दो महिलाएं बरामद
हरिद्वार के होटल में देह व्यापार की सूचना पर छापा, एक महिला समेत तीन गिरफ्तार; दो महिलाएं बरामद
04 एवं 05 दिसम्बर को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरेगी हिमालयन कार रैली
04 एवं 05 दिसम्बर को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरेगी हिमालयन कार रैली
दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार
दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार
हर मौसम में ठंडे रहते हैं पैर? ब्लड सर्कुलेशन से लेकर थायरॉयड तक, इन 5 बीमारियों का हो सकता है संकेत
हर मौसम में ठंडे रहते हैं पैर? ब्लड सर्कुलेशन से लेकर थायरॉयड तक, इन 5 बीमारियों का हो सकता है संकेत
28 किसानों का दल सेब की अति सघन बागवानी का प्रशिक्षण लेने हिमाचल रवाना
28 किसानों का दल सेब की अति सघन बागवानी का प्रशिक्षण लेने हिमाचल रवाना
सूचना कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा मांगों से संबंधित ज्ञापन

सूचना निदेशालय आने पर संघ ने मुख्यमंत्री का किया स्वागत

देहरादून। उत्तराखण्ड सूचना कर्मचारी संघ ने सूचना निदेशालय पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। सोमवार को सूचना निदेशालय पहुंचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सूचना विभाग की समीक्षा बैठक की।

संघ के अध्यक्ष रणजीत सिंह बुदियाल ने मुख्यमंत्री को संघ पदाधिकारियों के साथ मिलकर सभी कार्मिकों की तरफ से पुष्पगुच्छ भेंट किया। संघ के अध्यक्ष रणजीत सिंह बुदियाल एवं महामंत्री सुरेश चन्द्र भट्ट ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि आपके कुशल मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड उत्तरोत्तर प्रगति कर रहा है और कार्मिकों के हित में उल्लेखनीय निर्णय लिये जा रहे है। आपके द्वारा विभागों में जाकर समीक्षा बैठक की अभिनव पहल निःसंदेह स्वागतयोग्य कदम है। भट्ट ने कहा कि राज्य गठन के बाद यह पहली बार हुआ जब मा. मुख्यमंत्री द्वारा सूचना निदेशालय के भवन में पहुंचकर विभागीय समीक्षा बैठक की गई है।

इस अवसर पर संघ की ओर मुख्यमंत्री को ज्ञापन पत्र भी सौपा गया, जिसमें विभागीय ढांचे का पुनर्गठन, जनपद स्तर पर जिला सूचना कार्यालयों का सुदृढ़ीकरण एवं विभागीय पदों का उच्चीकरण, विभाग में सृजित निदेशक के पद पर विभागीय पदोन्नति, गढ़वाल एवं कुमांयू मण्डल में मण्डल स्तरीय कार्यालय की स्थापना की जाय। तद्नुसार अतिरिक्त पदों का सृजन किये जाने के साथ ही पदोन्नति के लाभ से वंचित कार्मिकों को वन टाइम सैटलमेंट के आधार पर समायोजन करने आदि मांगे रखी। मुख्यमंत्री द्वारा संघ पदाधिकरियों को आश्वस्त किया गया कि विभागीय हित में संघ की मांगों पर सकारात्मक निर्णय जल्द लिया जायेगा।

इस अवसर पर संघ के सलाकार के.एस.पंवार, शेखर चन्द्र जोशी, उपाध्यक्ष प्रशांत रावत, संयुक्त मंत्री कैलाश रावत, संगठन मंत्री अंकित कुमार चौहान, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार धीवान, संयोजक विजय कुमार, प्रचार मंत्री बहादुर सिंह कन्याल, कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती संतोषी नेगी, पप्पू चौहान आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top