Breaking News
देहरादून में 72 वर्षीय महिला की हत्या का 12 घंटे में खुलासा, घर का  नौकर ही निकला आरोपी
देहरादून में 72 वर्षीय महिला की हत्या का 12 घंटे में खुलासा, घर का नौकर ही निकला आरोपी
वाराणसी में ज्वेलर्स की दुकान से 4 लाख के गहने और नकदी चोरी, गार्ड पर लगा आरोप
वाराणसी में ज्वेलर्स की दुकान से 4 लाख के गहने और नकदी चोरी, गार्ड पर लगा आरोप
मुख्यमंत्री धामी ने वीरेंद्र सिंह बिष्ट के निधन पर जताया दुख, उनके आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने वीरेंद्र सिंह बिष्ट के निधन पर जताया दुख, उनके आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप  का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री धामी ने ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप का किया शुभारंभ
फिरोजाबाद में टेलीग्राम पर बच्चों के आपत्तिजनक वीडियो बेचने वाली महिला गिरफ्तार
फिरोजाबाद में टेलीग्राम पर बच्चों के आपत्तिजनक वीडियो बेचने वाली महिला गिरफ्तार
शिक्षक समाज की दिशा और आने वाली पीढ़ी का भविष्य तय करते हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण
शिक्षक समाज की दिशा और आने वाली पीढ़ी का भविष्य तय करते हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण
प्रयागराज में कबाड़ कारोबारी से लूट का खुलासा, मुठभेड़ में बदमाश को लगी गोली; चार गिरफ्तार
प्रयागराज में कबाड़ कारोबारी से लूट का खुलासा, मुठभेड़ में बदमाश को लगी गोली; चार गिरफ्तार
वन-क्लिक से 9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची पेंशन, मुख्यमंत्री धामी ने की जारी
वन-क्लिक से 9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची पेंशन, मुख्यमंत्री धामी ने की जारी
नवी मुंबई में स्कूल बस में 3 साल की बच्ची से कथित यौन उत्पीड़न, ड्राइवर गिरफ्तार
नवी मुंबई में स्कूल बस में 3 साल की बच्ची से कथित यौन उत्पीड़न, ड्राइवर गिरफ्तार
गाजियाबाद के राजनगर में युवक से आईफोन-16 प्रो लूटा, स्प्लेंडर सवार बदमाश फरार

गाजियाबाद। राजनगर में बाइक सवार दो बदमाश एक युवक का आईफोन लूटकर फरार हो गए। वारदात 31 अगस्त की सुबह सेक्टर-9 चौराहे के पास हुई। पीड़ित की शिकायत पर कविनगर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

राजनगर निवासी ऋषभ अरोड़ा ने पुलिस को बताया कि वह 31 अगस्त को सुबह करीब साढ़े 10 बजे अपने कुत्ते को घुमाने के लिए सेक्टर-9 की ओर गए थे। वापस घर लौटते समय सेक्टर-9 चौराहे के पास स्प्लेंडर बाइक सवार दो युवक उनके पास पहुंचे। मौका मिलते ही बदमाश उनका मोबाइल फोन छीनकर तेज रफ्तार से फरार हो गए।

ऋषभ ने बदमाशों का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन साथ में कुत्ता होने के कारण वह उन्हें पकड़ नहीं सके। उनके मुताबिक, लूटा गया फोन आईफोन-16 प्रो था, जिसमें दो ई-सिम लगी हुई थीं। घटना के बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

शिकायत मिलने के बाद कविनगर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस बदमाशों की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास और आने-जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

गौरतलब है कि गाजियाबाद में हाल के दिनों में लूट की घटनाएं सामने आई हैं। कुछ दिन पहले आरडीसी में सैर कर रही बुजुर्ग महिला से चेन लूट की वारदात हुई थी। इसके अलावा राजनगर एक्सटेंशन में भी महिला से चेन लूट का मामला सामने आया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top