Breaking News
जौनपुर क्षेत्र में कोल्ड स्टोरेज निर्माण की घोषणा, प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान
जौनपुर क्षेत्र में कोल्ड स्टोरेज निर्माण की घोषणा, प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान
मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का घर-घर चरण शुरू, बीएलओ ने गणना प्रपत्रों का वितरण किया प्रारंभ
मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का घर-घर चरण शुरू, बीएलओ ने गणना प्रपत्रों का वितरण किया प्रारंभ
प्रेम संबंध के विवाद में 18 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या, दोस्त गंभीर घायल
प्रेम संबंध के विवाद में 18 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या, दोस्त गंभीर घायल
चारधाम यात्रा मार्गों पर एमआरपी से अधिक वसूली बर्दाश्त नहीं, होगी सख्त कार्रवाई : आयुक्त
चारधाम यात्रा मार्गों पर एमआरपी से अधिक वसूली बर्दाश्त नहीं, होगी सख्त कार्रवाई : आयुक्त
जौनसार की संस्कृति, परंपराएँ और प्रकृति के प्रति सम्मान, राज्य की समृद्ध विरासत है- मुख्यमंत्री
जौनसार की संस्कृति, परंपराएँ और प्रकृति के प्रति सम्मान, राज्य की समृद्ध विरासत है- मुख्यमंत्री
AI से तस्वीरें मॉर्फ कर युवतियों को ब्लैकमेल करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार
AI से तस्वीरें मॉर्फ कर युवतियों को ब्लैकमेल करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार
अवैध संबंध के शक में पत्नी के सामने फल विक्रेता पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, आरोपी रायपुर से गिरफ्तार
अवैध संबंध के शक में पत्नी के सामने फल विक्रेता पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, आरोपी रायपुर से गिरफ्तार
​देवभूमि की शांति भंग करने वाले अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शेगी सरकार- कुसुम कण्डवाल
​देवभूमि की शांति भंग करने वाले अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शेगी सरकार- कुसुम कण्डवाल
जनता की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें- जिलाधिकारी
जनता की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें- जिलाधिकारी
आईपीएल 2025- क्वालिफायर-1 मुकाबले में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ेगी पंजाब किंग्स

दोनों टीमें शानदार फॉर्म में, जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में करेगी प्रवेश

नई दिल्ली। आईपीएल 2025 अपने निर्णायक मोड़ पर है और क्वालिफायर-1 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और पंजाब किंग्स की टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों ही टीमें लीग चरण में लगातार जीत दर्ज कर आत्मविश्वास से भरपूर हैं और अब उनकी नजरें सीधे फाइनल में जगह बनाने पर टिकी हैं।

पंजाब के लिए यह मुकाबला खास है क्योंकि टीम 11 साल बाद प्लेऑफ में पहुंची है। कप्तान अय्यर और कोच रिकी पोंटिंग की जोड़ी ने इस बदलाव में अहम भूमिका निभाई है। युवा सलामी बल्लेबाज़ प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्य ने लगातार अच्छी शुरुआत दिलाई है, वहीं मिडिल ऑर्डर में अय्यर, जोश इंगलिस और शशांक सिंह ने टीम को मजबूती दी है। हालांकि गेंदबाजी में मार्को यानसेन की गैरहाज़िरी टीम के लिए चुनौती बनी हुई है।

दूसरी ओर, आरसीबी अपने पुराने रिकॉर्ड को सुधारने और पहला खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी। विराट कोहली इस सीज़न में शानदार फॉर्म में हैं, जबकि फिल साल्ट और जितेश शर्मा जैसे बल्लेबाज़ों ने मिडिल ऑर्डर को स्थिरता दी है। तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड की वापसी और टिम डेविड की उपलब्धता से टीम का संतुलन और मजबूत हुआ है।

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम दबाव में बेहतर प्रदर्शन कर सीधे फाइनल में प्रवेश करती है, और किसे फाइनल में पहुंचने के लिए एक और मौका लेना होगा।

मैच टाइम और लाइव स्ट्रीमिंग जानकारी

  • मैच शुरू होगा: शाम 7:30 बजे

  • टॉस: शाम 7:00 बजे

  • लाइव टेलिकास्ट: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क

  • ऑनलाइन स्ट्रीमिंग: जियो हॉटस्टार ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top