Breaking News
गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक
गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक
बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज
बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज
बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत
पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी
ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी
अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील
अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील
धामी सरकार का बजट उत्तराखंड को अग्रणी राज्यों में ले जाने का रोडमैप: डॉ. नरेश बंसल
धामी सरकार का बजट उत्तराखंड को अग्रणी राज्यों में ले जाने का रोडमैप: डॉ. नरेश बंसल
मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹1.11 लाख करोड़ का बजट
मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹1.11 लाख करोड़ का बजट
PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद इसीमाईट्रीप का फैसला, मालदीव के लिए सस्पेंड की सभी फ्लाइट्स बुकिंग

नई दिल्ली। मालदीव के मंत्रियों का बयान अब मालदीव पर भारी पड़ता नजर आ रहा है। आम लोगों के साथ-साथ भारत की दिग्गज ट्रैवल कंपनियों ने भी अपने गुस्से का इजहार करना शुरू कर दिया है। इस बीच देश की ट्रैवेल कंपनियों में से एक इसीमाईट्रीप ने एक बड़ा ऐलान किया है। कंपनी ने मालदीव की अपनी सभी फ्लाइट्स बुकिंग को कैंसिल कर दी है। पीएम मोदी के लक्षद्वीप दौरे के बाद ही मालदीव के नेताओं की तरफ से भारत को लेकर जहरीली बयानबाजी की गई थी।

भारतीय ऑनलाइन ट्रैवल कंपनी इसीमाईट्रीप के को-फाउंडर और चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (सीईओ) निशांत पिट्टी ने भारत के समर्थन में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फ्लाइट्स बुकिंग सस्पेंड करने का ऐलान किया है। उन्होंने लिखा कि अपने देश के साथ एकजुटता दिखाते हुए इसीमाईट्रीप ने मालदीव के लिए सभी फ्लाइट्स बुकिंग को सस्पेंड कर दिया है। इसीमाईट्रीप ने लक्षद्वीप घूमने जाने के लिए भी ऑनलाइन अभियान की शुरुआत कर दी है।

मालदीव ने अपने तीन मंत्रियों की कर दी छुट्टी
पीएम मोदी पर बयानबाजी के बाद मालदीव सरकार ने तीन मंत्रियों को सस्पेंड कर दिया है। जिन मंत्रियों को सस्पेंड किया गया है, उनके नाम मरियम शिउना, मालशा शरीफ और महजूम माजिद है। सोशल मीडिया पर शुरू हुए विवाद की वजह से भारत में लोगों ने मालदीव की जमकर आलोचना की थी। मालदीव की सरकार ने मरियम शिउना, मालशा शरीफ और महजूम माजिद के बयानों से किनारा कर लिया है। इन तीनों मंत्रियों ने ही भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। मालदीव ने कहा है कि ये उनकी व्यक्तिगत राय है और वे सरकार के विचारों का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं। विपक्षी नेताओं ने मंत्रियों की इस टिप्पणी की कड़ी निंदा की थी जिसके बाद मालदीव सरकार ने यह बयान जारी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top