Breaking News
प्रेमनगर में 2 लाख की स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार, छात्रों को बेचने की थी तैयारी
प्रेमनगर में 2 लाख की स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार, छात्रों को बेचने की थी तैयारी
आपदा राहत कार्यों में तेजी लाएं, अवरुद्ध मार्गों को प्राथमिकता से खोलें- आयुक्त आनंद स्वरूप
आपदा राहत कार्यों में तेजी लाएं, अवरुद्ध मार्गों को प्राथमिकता से खोलें- आयुक्त आनंद स्वरूप
‘जुमानजी: ओपन वर्ल्ड’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, गेम के किरदार पहुंचे अब असली दुनिया में
‘जुमानजी: ओपन वर्ल्ड’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, गेम के किरदार पहुंचे अब असली दुनिया में
मेडिकल स्टोर पर STF का छापा, 112 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद, संचालक गिरफ्तार
मेडिकल स्टोर पर STF का छापा, 112 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद, संचालक गिरफ्तार
देहरादून के शिवांग रमोला ने ‘विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम 2026’ में किया राज्य का प्रतिनिधित्व
देहरादून के शिवांग रमोला ने ‘विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम 2026’ में किया राज्य का प्रतिनिधित्व
उत्तराखंड के 19 लाख से अधिक मतदाताओं को चुनाव आयोग का नोटिस, गलत जानकारी पर होगी कार्रवाई
उत्तराखंड के 19 लाख से अधिक मतदाताओं को चुनाव आयोग का नोटिस, गलत जानकारी पर होगी कार्रवाई
नंदा की चौकी में 12 घंटे में लौटी रफ्तार, तेज फैसलों और जवाबदेह शासन ने जीता लोगों का भरोसा
नंदा की चौकी में 12 घंटे में लौटी रफ्तार, तेज फैसलों और जवाबदेह शासन ने जीता लोगों का भरोसा
कांवड़ मेले को लेकर अलर्ट मोड पर दून पुलिस, ऋषिकेश में BDS का सघन चेकिंग अभियान
कांवड़ मेले को लेकर अलर्ट मोड पर दून पुलिस, ऋषिकेश में BDS का सघन चेकिंग अभियान
संसद में गूंजा उत्तराखंड का दर्द, सांसद अजय भट्ट ने बरसाती आपदाओं के लिए मांगा विशेष पैकेज
संसद में गूंजा उत्तराखंड का दर्द, सांसद अजय भट्ट ने बरसाती आपदाओं के लिए मांगा विशेष पैकेज
आज अपने 60 वें वर्ष में प्रवेश कर रहा कैची धाम, सुबह पांच बजे से बाबा के दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ 

नैनीताल । भवाली विश्व विख्यात कैची धाम 15 जून कैची मेला अपने 60 वे वर्ष में प्रवेश कर रहा है। सभी तैयारियां कर ली गई है। जिला प्रशासन पुलिस 14 जून से ही ड्यूटी चप्पे- चप्पे पर तैनात कर दिया गया है। 300 सौ वाहन मेला क्षेत्र में शटल से लोगो को छोड़ेंगे। 10 से अधिक क्षेत्रो में पार्किंग व्यवस्था की गई है।

15 जून यानि आज सुबह से भवाली से कैंची धाम में मेला समाप्ति तक जीरो जोन रहेगा। मन्दिर में 3 लाख श्रद्धालुओ के लिए मालपुए का प्रसाद तैयार कर लिया गया है। मन्दिर के प्रदीप साह ने सभी से मन्दिर समिति प्रशासन का सहयोग कर प्रसाद लेने की अपील की है।

सुबह पांच बजे से बाबा के दर्शन के लिए कैंची धाम में श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। मंदिर समिति के प्रबंधक प्रदीप साह ने बताया कि बाबा को भोग लगाने के साथ मेला शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि रात 9 बजे तक मालपुए का प्रसाद बंटेगा। उन्होंने कहा कि इस बार 2 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। साथ ही अभी तक पांच हजार से अधिक लोग प्रसाद लेकर लौट चुके हैं।

इस बार का कैंची मेला ऐतिहासिक होने जा रहा है। इसका अंदाजा कैंची मेले से एक दिन पहले शुक्रवार की शाम को यहां पहुंचे 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को देखकर लगाया जा सकता है। शुक्रवार की शाम को देश के कोने-कोने से पहुंचे 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने रात भर हनुमान चालीसा का पाठ किया। बाबा के जयकारों से कैंची धाम गूंज उठा। मंदिर समिति की ओर से 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को भोजन कराया गया। सुबह से शाम तक मंदिर में बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top