Breaking News
वजन घटाने के लिए चावल छोड़ना कितना सही? आइये जानते हैं क्या कहते हैं विशेषज्ञ
वजन घटाने के लिए चावल छोड़ना कितना सही? आइये जानते हैं क्या कहते हैं विशेषज्ञ
उज्जैन डबल मर्डर केस का खुलासा, दामाद ने भाई के साथ मिलकर की थी सास और उसके साथी की हत्या
उज्जैन डबल मर्डर केस का खुलासा, दामाद ने भाई के साथ मिलकर की थी सास और उसके साथी की हत्या
बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे
बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे
मुजफ्फरनगर से चल रहे प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर से चल रहे प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार
बीमार बेटे और बुजुर्ग मां ने की आत्महत्या! आर्थिक तंगी और बीमारी को माना जा रहा कारण
बीमार बेटे और बुजुर्ग मां ने की आत्महत्या! आर्थिक तंगी और बीमारी को माना जा रहा कारण
बहादुरगढ़ में बेखौफ बदमाश: आसंडा गांव में घर के बाहर युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, गोली लगने से गंभीर घायल
बहादुरगढ़ में बेखौफ बदमाश: आसंडा गांव में घर के बाहर युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, गोली लगने से गंभीर घायल
‘मां इंटी बंगारम’ ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन 
‘मां इंटी बंगारम’ ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन 
IGI एयरपोर्ट पर 34 करोड़ से अधिक की हेरोइन बरामद, कुआलालंपुर से आए यात्री को दबोचा
IGI एयरपोर्ट पर 34 करोड़ से अधिक की हेरोइन बरामद, कुआलालंपुर से आए यात्री को दबोचा
उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है सरकार- सीएम
उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है सरकार- सीएम
सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर दस्तक देगी कमल हासन की इंडियन 2, 9 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर होगा प्रीमियर

सुपरस्टार कमल हासन की फिल्म ‘इंडियन 2’ पिछले महीने जुलाई में रिलीज हुई थी. इसका डायरेक्शन शंकर ने किया था. कमल हासन की ‘इंडियन 2’ को क्रिटिक्स और ऑडियंस से मिक्स रिव्यूज मिले थेयही वजह थी कि फिल्म उम्मीद के मुताबिक बॉक्स ऑफिस पर कमाई नहीं कर पाई. अब ये फिल्म ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है. जानिए ‘इंडियन 2’ कब और किस ओटीटी पर दस्तक देगी।

कमल हासन की ‘इंडियन 2’ सिनेमाघरों के बाद डिजिटल रिलीज के लिए तैयार है. यह मूवी नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी. नेटफ्लिक्स इंडिया के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल फिल्म की रिलीज डेट की जानकारी दी गई है, जिसके मुताबिक ‘इंडियन 2’ इसी महीने यानी अगस्त की 9 तारीख से स्ट्रीम होगी. फिलहाल फिल्म तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज हो रही है. हिंदी भाषा में ‘इंडियन 2’ कब रिलीज होगी, इसकी जानकारी नहीं दी गई है

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, कमल हासन की एक्शन-थ्रिलर ‘इंडियन 2’ देशभर में सिर्फ 81 करोड़ रुपये का बिजनेस कर पाई है. वहीं, दुनियाभर में फिल्म की टोटल कमाई सिर्फ 148 करोड़ हुई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘इंडियन 2’ को बनाने में मेकर्स ने 250 करोड़ रुपये खर्च किए थे. इस तरह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी लागत भी नहीं वसूल पाई

‘इंडियन 2’ साल 1996 में रिलीज हुई कमल हासन की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘इंडियन’ का सीक्वल है. फिल्म का निर्देशन शंकर ने ही किया था. ‘इंडियन’ में कमल हासन के अलावा मनीषा कोइराला और उर्मिला मातोंडकर नजर आई थीं. मूवी में कमल हासन ने डबल रोल निभाया था. यह साल 1996 की हाईएस्ट ग्रोसिंग फिल्म साबित हुई थी

वर्क फ्रंट की बात करें तो ‘इंडियन 2’ से पहले कमल हासन फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में नजर आए थे, जिसमें उन्होंने विलेन सुप्रीम यास्किन की भूमिका निभाई थी. अब कमल हासन ‘ठग लाइफ’ में दिखेंगे, जिसे फेमस फिल्ममेकर मणिरत्नम बना रहे हैं. फिल्म से कमल हासन का लुक सामने आ चुका है, जिसे खूब पसंद किया गया. ‘ठग लाइफ’ इस साल के आखिर में सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top